एशियाई खेल 2023 में भारतीय दल के पास रविवार, 24 सितंबर को अपनी पदक तालिका में पहला पदक जोड़ने का मौक़ा होगा, जहां भारत के रोअर (नाविक) पांच अलग-अलग पदक स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
टोक्यो ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पर भारतीय प्रशंसकों की निगाहें होंगी जो पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में फूयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। यह जोड़ी सिक्स-बोट मेंस लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल A में प्रतिस्पर्धा करेगी।
भारतीय पुरुष डबल स्कल्स, महिलाओं की कॉक्सलेस 4, पुरुषों की कॉक्सलेस जोड़ी और पुरुषों की कॉक्स्ड 8 टीमें भी रविवार को हांगझोऊ 2023 एशियन गेम्स में पदक की दौड़ में शामिल होंगी।
निशानेबाज आशी चौकसे, मेहुली घोष और रमिता के पास महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में पदक जीतने का मौक़ा होगा।
भारत की बॉक्सिंग चैंपियन निकहत जरीन अपने पहले एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही हैं। वह 50 किग्रा भार वर्ग के राउंड ऑफ 32 मुक़ाबले में वियतनाम की गुयेन थी टैम के ख़िलाफ़ अपना अभियान शुरू करेंगी। आपको बता दें कि वियतनाम की इसी प्रतिद्वंदी को हराकर निकहत जरीन ने मार्च 2023 में विश्व चैंपियन का ख़िताब हासिल किया था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हरा देती है तो वह भी देश के लिए एक पदक सुनिश्चित कर लेगी। ग्रुप मैचों में पुरुष और महिला दोनों फुटबॉल टीमें भी एक्शन में होंगी।
एशियन गेम्स 2023 इंडिया शेड्यूल: 24 सितंबर
सभी समय भारतीय समयानुसार (IST) दिए गए हैं।
बॉक्सिंग
- महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 16: प्रीति पवार (भारत) vs सिलिना अलहसनत (जॉर्डन) – सुबह 11:45 बजे
- महिलाओं का 50 किग्रा राउंड ऑफ 32: निकहत जरीन (भारत) vs गुयेन थी टैम (वियतनाम) – शाम 4:30 बजे
क्रिकेट
- महिलाओं का सेमीफाइनल 1: इंडिया vs बांग्लादेश – सुबह 6:30 बजे से
शतरंज
- पुरुषों का व्यक्तिगत राउंड 1 और 2 (विदित गुजराती और अर्जुन एरिगायसी) – दोपहर 12:30 बजे से
- महिला व्यक्तिगत राउंड 1 और 2 (कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली) – दोपहर 12:30 बजे से
ई-स्पोर्ट्स
- एफसी ऑनलाइन राउंड ऑफ 32 और ब्रैकेट मैच (चरणजोत सिंह और करमन सिंह टिक्का) – सुबह 8:00 बजे से
फुटबॉल
- महिलाओं का पहला राउंड ग्रुप B: भारत बनाम थाईलैंड – दोपहर 1:30 बजे
- पुरुषों का पहला राउंड ग्रुप A: भारत बनाम म्यांमार – शाम 5:00 बजे
तलवारबाजी (फेंसिंग)
- पुरुष फॉइल व्यक्तिगत (देव और बिबिश कथिरेसन) – सुबह 6:30 बजे से
- महिला एपी व्यक्तिगत (एना अरोरा और तनीक्षा खत्री) – सुबह 10:00 बजे से
हॉकी
- प्रिलिमिनरी पुरुष पूल A: भारत बनाम उज़्बेकिस्तान – सुबह 8:45 बजे
मॉडर्न पेंटाथलॉन
- पुरुष टीम: मयंक वैभव चाफेकर – दोपहर 3:00 बजे
रग्बी सेवेंस
- महिला पूल F: भारत vs हांगकांग चीन – सुबह 10:00 बजे
- महिला पूल F: भारत vs जापान – दोपहर 3:35 बजे
रोइंग
- महिला लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल B (किरण, अंशिका भारती) – सुबह 6:30 बजे
- पदक मैच: पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल A (अर्जुन लाल जाट, अरविंद सिंह) – सुबह 7:10 बजे
- पदक मैच: पुरुष डबल स्कल्स फाइनल A (परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह) – सुबह 8:00 बजे
- पदक मैच: महिला कॉक्सलेस 4 फाइनल A (अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजाम प्रिया देवी, रुक्मिणी) – सुबह 8:20 बजे
- पदक मैच: पुरुष कॉक्सलेस जोड़ी फाइनल A (बाबू लाल यादव, लेख राम) – सुबह 8:40 बजे
- पदक मैच: पुरुष कॉक्स्ड 8 फाइनल A (चरणजीत सिंह, डीयू पांडे, नरेश कलवानिया, नीरज, नीतेश कुमार, आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह, पुनीत कुमार) – सुबह 9:00 बजे
सेलिंग (नौकायन)
- विभिन्न कैटेगरी में क्वालीफाइंग रेस (एक से अधिक एथलीट) – सुबह 8:30 बजे से
शूटिंग
- महिलाओं का 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन, व्यक्तिगत फाइनल और टीम फाइनल (आशी चौकसे, मेहुली घोष, रमिता) – सुबह 6:00 बजे से
- पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन स्टेज 1 (अनीश, विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह) – सुबह 6:30 बजे से
तैराकी
- पुरुषों का 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट और फाइनल (आनंद एएस, तनीष जॉर्ज मैथ्यू) – सुबह 7:30 बजे से
- पुरुषों का 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट और फाइनल (श्रीहरि नटराज, उत्कर्ष संतोष पाटिल) – सुबह 7:30 बजे से
- महिलाओं का 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट और फाइनल (जाह्नवी चौधरी, धीनिधि देसिंघु, माना पटेल, शिवांगी सरमा) – सुबह 7:30 बजे से
टेनिस
- पुरुष युगल राउंड 1: इंडिया 2 बनाम नेपाल 1 – सुबह 9:30 बजे से
- पुरुष एकल राउंड 1: सुमित नागल (IND) बनाम मार्को हो टिन लेउंग (MAC) – सुबह 9:30 बजे से
टेबल टेनिस
- महिला टीम राउंड ऑफ 16: भारत vs थाईलैंड – सुबह 7:30 बजे
- पुरुष टीम राउंड ऑफ 16: भारत vs कज़ाकिस्तान – सुबह 9:30 बजे
वॉलीबॉल
- पुरुष क्लासिफिकेशन 1st-6th: इंडिया vs जापान – दोपहर 12:00 बजे
वुशु
- पुरुष चांगक्वान फाइनल (अंजुल नामदेव, सूरज सिंह मायांगलांबम) – सुबह 6:30 बजे
- पुरुषों का 56 किग्रा 1/8 फाइनल: सुनील सिंह मायांगलामबम (भारत) vs अर्नेल मंडल (फिलीपींस) – शाम 5:00 बजे से