
मोहालीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
दो युवक एक ऑटो चालक से उसका फोन लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्नैचिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
ऑटो चालक सोनू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि वो ऑटो चलाने का काम करता है। गत दिवस वो अपने ऑटो पर जीरकपुर की तरफ जा रहा था। जब वो पटियाला चौक के पास पहुंचा तो उसे दो युवकों ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। जब वो रुका तो वो उसे चंडीगढ़ जाने के लिए पूछने लगे।
इतने में एक लड़का ऑटो की दूसरी साइड आकर खड़ा हो गया। जब वो दूसरे लड़के से बात कर रहा था तो इतने में वो लड़का उसका मोबाइल उठा कर भागने लगा। उसने उनका काफी पीछा किया लेकिन वो पकड़े नहीं गए।