
नर्वस सिस्टम की सेहत हमारी मेंटल हेल्थ से सीधे तौर पर जुड़ी है। सेहतमंद नर्वस सिस्टम पर ही हमारी याददाश्त, सोच और फोकस निर्भर करता है।
नर्वस सिस्टम हमारे शरीर का कंट्रोल पैनल है। यह शरीर के सभी अंगों और कार्यों को नियंत्रित करता है। यह शरीर के विभिन्न हिस्सों के बीच संदेशों को भेजने और प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार है, जो सोचने, महसूस करने और कार्य करने में हमारी मदद करता है। नर्वस सिस्टम की सेहत हमारी मेंटल हेल्थ से सीधे तौर पर जुड़ी है। सेहतमंद नर्वस सिस्टम पर ही हमारी याददाश्त, सोच और फोकस निर्भर करता है। इतना ही नहीं इसी पावरफुल सिस्टम के कारण हमारे शरीर के सभी अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं। ऐसे में नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। इंटरनेशनल न्यूट्रिशनिस्ट मरीना राइट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाने के 5 तरीके बताए हैं।
1. ब्लड शुगर को रखें कंट्रोल में
मरीना के अनुसार ब्लड शुगर का बैलेंस बिगड़ना नर्वस सिस्टम के लिए खतरनाक है। इससे नर्वस सिस्टम तनाव में आकर प्रतिक्रिया करता है। जिसके कारण न्यूरोट्रांसमीटर फंक्शन बदल जाते हैं। ये सूजन को बढ़ाकर नर्वस सिस्टम को बाधित कर सकता है।
टॉप टिप : इस परेशानी को दूर करने के लिए हमेशा प्रोटीन, फाइबर से भरपूर कार्ब्स और फैट को मिलाकर बैलेंस डाइट लें।
Also Read
More News
2. गट माइक्रोबायोम को रखें हेल्दी
आंतों की सेहत भी नर्वस सिस्टम को इफेक्ट करती है। मरीना के अनुसार गट माइक्रोबायोम का हेल्दी होना बहुत जरूरी हैं। आंत, मस्तिष्क से न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन, सूजन के स्तर और कोर्टिसोल हार्मोन को प्रभावित कर सकती हैं। इसका सीधा असर आपके नर्वस सिस्टम पर पड़ता है।
टॉप टिप : अपनी डेली डाइट में प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन ज्यादा करें। इससे आपको गट माइक्रोबायोम हेल्दी रहेगा। दही, किमची जैसे प्रोबायोटिक सेहतमंद हैं। वहीं प्रीबायोटिक फूड भी आंतों के लिए जरूरी है। इसके लिए प्याज, सेब, केला आदि डाइट में शामिल करना चाहिए।
3. वेगस तंत्रिका को सपोर्ट करने वाला फूड खाएं
वेगस तंत्रिका सबसे लंबी क्रेनियल नर्व है। यह मस्तिष्क से शुरू होती है और गर्दन, छाती व पेट से होकर गुजरती है। यह कई महत्वपूर्ण अंगों को नियंत्रित करती है, जिसमें हार्ट, लंग्स, पेट और आंतें शामिल हैं। ऐसे में इसे हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। कुछ पोषक तत्व जैसे कि कोलीन, बी12, ओमेगा-3, प्रोबायोटिक्स और पॉलीफेनोल्स क्रेनियल नर्व और नर्वस सिस्टम के दोस्त हैं। ये सभी आपके तंत्रिका तंत्र की काम करने में मदद करते हैं। ये एचआरवी को बढ़ाते हैं, जो वेेगल टोन को मापने वाला मीट्रिक है।
टॉप टिप : शरीर में कोलीन के लिए अंडे और लिवर खाएं। विटामिन बी 12 के लिए मीट, ओमेगा-3 के लिए फैटी फिश, प्रोबायोटिक्स के लिए दही, पॉलीफेनोल्स के लिए जामुन और ग्रीन टी का सेवन करें।
4. आंत की सूजन कम करें
आंत में सूजन से नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। फैटी फिश, पत्तेदार साग, जामुन और ओलिव आयल जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरे फूड्स का ज्यादा सेवन करने से आप इस स्थिति को कंट्रोल कर सकते हैं।
टॉप टिप : प्रोसेस्ड फूड और अनहेल्दी फूड से दूरी बना लें। अपनी डाइट में नेचुरल रंगीन फूड को शामिल करें।
5. माइंडफुल ईटिंग की प्रैक्टिस करें
खाना सिर्फ पेट भरने या स्वाद के लिए न खाएं, इससे मिलने वाली तृप्ति पर ध्यान दें। ऐसा करने पर आप पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करते हैं। इससे आप शांत और रिलैक्स होते हैं। ये स्थिति नर्वस सिस्टम के लिए अच्छी है।
टॉप टिप : खाना हमेशा ध्यान से खाएं। हर बाइट का भरपूर स्वाद लेने की कोशिश करें। भोजन को हमेशा धीरे-धीरे चबाएं, भूख लगने पर ही खाना खाएं, ओवरईटिंग से बचें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!