अंगद बेदी ने किया पिता बिशन सिंह बेदी पर बायोपिक बनाने का ऐलान, किया ये खुलासा


अंगद बेदी ने किया पिता बिशन सिंह बेदी पर बायोपिक बनाने का ऐलान, किया ये खुलासा



मनोरंजन
1 मिनट में पढ़ें

Dec 09, 2023

01:09 pm

बिशन सिंह बेदी पर बायोपिक बनाएंगे अंगद बेदी

भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने इस साल अक्टूबर में दुनिया को अलविदा कह दिया था। भारतीय क्रिकेट की दुनिया में उनका अभुतपूर्व योगदान रहा है।

जल्द ही उनका व्यक्तित्व और सफर पर्दे पर दिखाई देगा। बेदी पर बायोपिक बनाने का फैसला हो चुका है। यह फैसला खुद उनके बेटे और अभिनेता अंगद बेदी ने लिया है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बेदी की बायोपिक की योजनाओं के बारे में बात की।

पिता की बायोपिक की योजना बना रहे अंगद

पीपिंगमून से बातचीत में अंगद ने पुष्टि की कि वह अपने पिता की बायोपिक की योजना बना रहे हैं। फिलहाल वह ऐसे व्यक्ति की तलाश में हैं, जो उनकी बायोपिक पर मेहनत और लगन से काम कर सके।

फिल्म में बेदी की भूमिका के लिए उन्होंने फिलहाल कोई कलाकार तय नहीं किया है। लोगों का मानना है कि उनका किरदार अंगद ही बेहतर निभा सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

फिल्म या वेब सीरीज के बीच दुविधा में अंगद

अंगद ने कहा, “उनका इतना विशाल व्यक्तित्व था और वह इतनी बड़ी हस्ती थे कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उनकी पूरी कहानी एक फिल्म में दिखाई जा सकेगी या फिर कई एपिसोड में दिखाई जाएगी। मुझे अभी इसी पर फैसला करना है। इस वक्त मैं सही व्यक्ति की तलाश कर रहा हूं। एक ऐसा फिल्ममेकर, जिसने उनका दौर देखा हो और दिल से इसे बनाना चाहता हो। मैं ऐसे व्यक्ति के साथ साझेदारी करना चाहता हूं।”

क्या पिता का किरदार निभाएंगे अंगद?

फिल्म में अभिनय पर अंगद ने कहा कि वह इसमें काम करना चाहेंगे, लेकिन इसके लिए बहुत सी बातें जरूरी हैं।

उन्होंने कहा, “मैं यह फिल्म करना पसंद करूंगा। मुझे नहीं पता कि मैं इसके लिए सही व्यक्ति हूं या नहीं, लेकिन मैं इसके लिए टेस्ट देना चाहूंगा। अगर मैं इसके लिए शारीरिक रूप से फिट साबित होता हूं और निर्माताओं को मैं सही लगता हूं तो मैं इसमें अभिनय करना चाहूंगा।”

बेहतरीन गेंदबाजी के लिए पहचान रखते थे बेदी

बेदी का जन्म 25 सितंबर, 1946 को अमृतसर में हुआ था।

बेदी एक कुशल बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर थे, जो अपनी शानदार गेंदबाजी शैली के लिए अलग पहचान रखते थे। उन्होंने 1966 में अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यात्रा शुरू की और 1979 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया।

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 1971 की ऐतिहासिक सीरीज जीत में उनका योगदान महत्वपूर्ण था। तब उन्होंने घायल अजीत वाडेकर की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी की और भारत को यादगार जीत दिलाई।

न्यूजबाइट्स प्लस

बेदी 1990 में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी बने थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने फिटनेस पर अधिक जोर दिया। इसके बाद बेदी ने कई राज्य टीमों को भी कोचिंग दी। उन्होंने 1992-93 सीजन में पंजाब को एकमात्र रणजी ट्रॉफी खिताबी जीत दिलाई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *