अम्बेडकरनगर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अंबेडकरनगर में अकबरपुर हवाई पट्टी पर आयोजित तीन दिवसीय अम्बेडकर महोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ देर रात समाप्त हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों के साथ भोजपुरी गायक पवन सिंह और बॉलीबुड गायक मोनाली ठाकुर ने अपने गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं महोत्सव के आखिरी दिन कलाकारों को सुनने एवं देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जुटी रही। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अम्बेडकर महोत्सव के आखिरी दिन स्थानीय कलाकारों ने दिन में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं शाम को मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर और भोजपुरी गायक पवन सिंह रहे। दोनों गायकों को देखने और उनके गानों को सुनने के लिए लोग उत्सुक दिखे। मंच पर पहुंचते ही कलाकारों ने अपने गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने अपने एक-एक गीत से दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आखिरी दिन सड़कों पर लगा जाम
आखिरी दिन खूब जुटी भीड़, रात में लगा जाम
कार्यक्रम के तीसरे दिन 29 सितंबर की शाम को भोजपुरी व बॉलीबुड नाइट का कार्यक्रम हुआ। जिसमें भोजपुरी गायक पवन सिंह व बॉलीबुड गायक मोनाली ठाकुर को देखने एवं उनके गीतों को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात में कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम लगा रहा। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।