अगली बार से कोई पूछे…Delhi या Mumbai में कौन सा शहर है बेस्ट? तो जरूर दें उन्हें 10 जवाब


मुंबई और दिल्ली भारत के दो सबसे बड़े महानागर हैं और अक्सर इन दोनों शहरों के बीच ये जंग रहती है कि कौन सा शहर बेस्ट है और इन दो जगहों पर क्या चीज अच्छी है। इन दोनों प्लेसेस में ट्रेवल करने वाले टूरिस्ट अपने नजरिए से इनकी तुलना करते हैं और यहां बरसों से रह रहे लोग अपने नजरिए से इनका कम्पेरिजन करते हैं। लेकिन आज हम आपको दिल्ली और मुंबई के बीच कुछ ऐसी चीजों की तुलना बताएंगे जिन्हें जान आपका दिल भी सहमति जताएगा। साथ ही ये भी बताएंगे आखिर कौन सा शहर बेस्ट है।

इंफ्रास्ट्रक्चर

इंफ्रास्ट्रक्चर

दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर शायद मुंबई से एक दो पायदान बेहतर है, दिल्ली की चौड़ी सड़कें ट्रैफिक से जूझ रही मुंबई की सड़कों को मात दे देती हैं। यहां मुंबई: 0 हुई और दिल्ली: 1

स्ट्रीट शॉपिंग

स्ट्रीट शॉपिंग

शॉपिंग की बात आए और इस लिस्ट में दिल्ली टॉप पर ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। दिल्ली हाट, जनपथ, पहाड़गंज, सरोजिनी नगर, चांदनी चौक, लाजपत नगर से लेकर करोल बाग और कनॉट प्लेस तक, दिल्ली में स्ट्रीट शॉपिंग के लिए सबसे अच्छी जगहों में आते हैं। मुंबई में भी आपको कई स्ट्रीट शॉपिंग वाले इलाके मिल जाएंगे, लेकिन दिल्ली की बात ही अलग है, यहां लोग विदेशों से भी खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। तो यहां मुंबई: 0 और दिल्ली: 2 हुई।

नाइटलाइफ

नाइटलाइफ

जब शानदार क्लब्स और पब्स की बात आती है, तो मुंबई इसमें टॉप पर आता है। यहां आपको सस्ते-मुस्ते बार भी मिल जाएंगे जहां मिडल क्लास आदमी आराम से खाना-पीना कर सकता है। और मुंबई तो ऐसा शहर है, जो कभी सोता नहीं है, तो यहां आपको रात में भी कई पब्स और क्लब्स खुले मिल जाएंगे। मुंबई: 1 दिल्ली: 2

खाना

खाना

क्या पूरी दुनिया में कोई ऐसी चीज है, जो दिल्ली के चांदनी चौक के पराठे वाली गली को मात दे दे? शायद नहीं! ऐसा सस्ता और स्वादिष्ट खाना आपको किसी और शहर में नहीं मिल सकता। और हम पराठे तक ही सीमित नहीं हैं, दिल्ली में हर स्ट्रीट फूड इतना बढ़िया बनाया जाता है कि इंसान का वीडियो देखकर ही खाने का मन कर जाए। मुंबई: 1 दिल्ली: 3

सेफ्टी यानी सुरक्षा

सेफ्टी यानी सुरक्षा

इस पर हर किसी की अपनी राय हो सकती हैं, हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि दिल्ली की तुलना में मुंबई रात में भी सुरक्षित है। यहां इस दौरान भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाती है। मुंबई: 2 दिल्ली: 3

बेस्ट वीकेंड स्पॉट

बेस्ट वीकेंड स्पॉट

लोनावाला, खंडाला, महाबलेश्वर, माथेरान, अलीबाग, कामशेत, काशीद, अंबोली, कर्जत, या यहां तक कि गोवा भी मुंबई से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित हैं। वैसे दिल्ली के आसपास भी आपको कई जगह घूमने को मिल जाएंगी, लेकिन अगर हम शहर-शहर की बात करें तो दिल्ली की तुलना में मुंबई में काफी घूमने की जगह मौजूद हैं। मुंबई: 3 दिल्ली: 3

मनोरंजन

मनोरंजन

इसमें कोई संदेह है? मनोरंजन के मामले में मुंबई सबसे आगे है, यहां स्टैंड अप कॉमेडी से लेकर म्यूजिक फेस्ट तक सब कुछ है। और हां, यहां बॉलीवुड भी है, वो हम कैसे भूल सकते हैं! मुंबई: 4 दिल्ली: 3

इतिहास और विरासत

इतिहास और विरासत

दिल्ली का हमारे देश के इतिहास में तीन शताब्दियों से ज्यादा समय से एक अहम स्थान रहा है। ये शहर युगों-युगों से राजा-महाराजाओं, मुगलों और अंग्रेजों के बीच काफी महत्वपूर्ण माना गया है, जिस वजह से ये जगह इतिहास और विरासत के मामले में अधिक है। मुंबई: 4 दिल्ली: 4

फैशन

फैशन

दिल्ली को भारत की फैशन राजधानी के रूप में जाना जाता है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शानदार ब्रांड दिल्ली में देखे जा सकते हैं। मुंबई: 4 दिल्ली: 5

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी

हालांकि दिल्ली में प्रसिद्ध मेट्रो है, लेकिन मुंबई में मेट्रो, मोनोरेल, लोकल ट्रेनें, लोकल बसें, रिक्शा और टैक्सियां हैं जो दिल्ली की तुलना में बेहतर हैं। मुंबई: 5 दिल्ली: 5

नोट – हमारे हिसाब से ये दोनों ही शहर अपनी-अपनी चीजों में बेस्ट हैं। लेकिन ध्यान दें, ऊपर बताए गए पॉइंट्स लोगों की राय और नेट से ली गई जानकारी पर आधारित हैं। अगर आप दोनों में बेस्ट जानना चाहते हैं, तो एक बार इन शहरों में जरूर घूमें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *