अत्यधिक जंक फूड खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, जाने इससे स्वस्थ पर होने वाले नुकसान


आज कल की फ़ास्ट और बिजी जिंदगी में लोगो के बिच फ़ास्ट फूड्स का भी प्रचलन काफी बढ़ता जा रह है। अभी के समय में ज्यादा तर युवा घर के बने सुध खाने से ज्यादा बहार के पैक्ड और जंक फ़ूड का अपने डेली के आहार के लिए निर्भर करते है और अब ये जंक फ़ूड का ट्रेंड सिर्फ युवाओ तक ही सिमित नहीं बल्कि ये अब बच्चो और बुजुर्गो ने भी इससे काफी हद तक अपनी जिंदगी में अपना लिया है। यह बढ़ रहे जंक फ़ूड का उपभोग अब लोगो के बिच एक नया स्वस्थ की चिंता का विषय सामने लेकर आ रहा है।

image 75

जंक फ़ूड का ज्यादा इस्तेमाल से लोगो के स्वस्थ में कई ख़राब प्रभाव खास कर की पेट की समस्याओ से देखने को मिल रहे है। भारत में जंक फ़ूड के बढ़ रहे उपभोग का सबसे बड़ा कारण भारत का पश्चिमी देशो के तरफ बढ़ रहा आकर्षण है। जंक फूड काफी ऑयली और कैलोरीज से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ वजन भी बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही ये सेहत पर बहुत गलत असर डालते हैं। आइये आज हम इस लेख में जंक फ़ूड के इस्तेमाल से होने वाले कुछ स्वस्थ सम्बंधित परेशानियों पर नजर डालते है।

जंक फूड के ज्यादा उपभोग से सेहत पर होते है ये नुकसान

वजन का बढ़ना

जब हम अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो हम उसे अधिक तेजी से चबाते हैं और अधिक खाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वजन बढ़ता है। प्रोसेस्ड फूड को पचाने में हमारा शरीर कम ऊर्जा खर्च करता है, लेकिन हम उनसे अधिक कैलोरी गेन करते हैं। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से परहेज करने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है और आपकी अनुमानित दीर्घायु बढ़ सकती है।

image 76

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना

फास्ट फूड में तली हुई वसा की मात्रा अधिक होती है और इसमें लगभग हमेशा किसी न किसी प्रकार का पशु उत्पाद शामिल होता है, जो इसे आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर के लिए खराब बना सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि नियमित रूप से फास्ट-फूड रेस्तरां में खाने से कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि होती है और यहां तक ​​कि “अच्छा” भी कम हो सकता है

ये भी पढ़िए: चेहरे पर हल्दी लगाने के जाने फायदे और नुकसान

image 77

नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानियां

जंक फ़ूड के ज्यादा उपभोग से हमारे नर्वस सिस्टम पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। हाइली प्रोस्सेड फूड्स में कई ऐसे पर्दाथ पाए जाते है जो सीधे हमरे दिगमग पर असर करते है और जिनके चलते हम जीचे जल्दी भूल जाने की दिकत, बतो को याद न रख पाने की दिकत जैसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

image 78

बढ़ सकता है डिप्रेशन

जंक फूड खाने से डिप्रेशन की समस्या भी बढ़ सकती है। रिसर्च के मुताबिक, जो बच्चे अधिक जंक फूड का सेवन करते हैं उनका व्यवहार हिंसात्मक हो सकता है।

image 79

हाई शुगर लेवल

अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ जो कैलोरी में उच्च और विटामिन, खनिज और फाइबर में कम होते हैं, शरीर में जल्दी से टूट जाते हैं और रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से वृद्धि का कारण बन सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *