सूरत: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अब एलिमिनेटर मुकाबलों का दौर शुरू हो चुका है। सूरत के लाला भाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जाइंट्स के बीच मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसके बाद तो दर्शक मानों पागल से हो गए। यह घटना थी वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का अचानक मैदान छोड़कर बाहर आ जाने का।
दरअसल गुजरात जाइंट्स की पारी के दौरान जैसे ही टाइम आउट का समय हुआ। गेल ने फौरन अंपायर से पूछकर मैदान से बाहर जाने की इजाजत मांगी। हुआ यूं था कि क्रिस गेल को वॉशरूम के लिए ब्रेक चाहिए था। यही कारण है कि वह मैदान के बाहर निकल गए। इस दौरान जब वह वापस लौट रहे थे तो फैंस उन्हें देखकर काफी जोश में आ गए।
इंडिया कैपिटल्स ने बनाए मैच 223 रन
इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ क्रिस गेल ने गुजरात के लिए पारी में सधी हुई शुरुआत की थी। मैच में इंडिया कैपिटल्स ने गौतम गंभीर की दमदार अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन का स्कोर खड़ा किया था। गौतम गंभीर ने अपनी पारी में 30 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया।
गंभीर के अलावा गुजरात के लिए भरत चिपली ने भी 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं बेन डंक ने 10 गेंद में 30 रन कूट दिए। इसके साथ रिकार्डो पॉवेल ने 28, केविन पीटरसन ने 26 और क्रिक एडवर्ड्स ने भी 26 रनों का योगदान दिया।