
मुंबई में आईपीएल क्रिकेट लीग में कल राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियन ने जीत के लिए 126 रन का लक्ष्य दिया था जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवर और तीन गेंद में हासिल कर लिया।
आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।