
Cancer Horoscope Today, 4 December 2023:
आज कर्क राशि का करियर : कर्क राशि वाले व्यापारी, नौकरी पेशा और कारोबारियों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। काम धंधे के समय व्यापार में किसी सौदे के अंतर्गत धन लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी मित्र व सहयोगी के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त कर सकते हैं, जिसके अंतर्गत अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक निवेश बढ़ने को लेकर भी कोई चर्चा देखी जा सकती है। इस राशि के नौकरी करने वाले जातक आज ऑफिस के कामकाज में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे।
आज कर्क राशि का पारिवारिक जीवन : कर्क राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में हास परिहास और खुशहाल वातावरण रहेगा और मनोरंजन संबंधी कुछ ना कुछ कार्यक्रम चलता रहेगा। परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कुछ पैसा उधार लिया था, तो आज उसे चुकाने में सफल रहेंगे। शाम के समय पूरे परिवार के साथ किसी शुभ एवं मांगलिक आयोजन की चर्चा हो सकती है।
आज कर्क राशि का स्वास्थ्य : कर्क राशि वालों के कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कोई भी भार उठाने वाले कामो से बचें और ठंडे मौसम की वजह से गर्म पट्टी बांधें।
आज कर्क राशि के उपाय : शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करते रहें।