आज का धनु राशि का राशिफल 17 नवंबर 2023: करियर में नई योजनाएं दिलाएंगी लाभ, पारिवारिक जीवन रहेगा शानदार


Saggitarius Horoscope Today,17 November 2023:
आज धनु राशिवालों का करियर : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक बदलावों को दर्शाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ बदलाव देखे जा सकते है जो कि व्यापारिक दृष्टि से लाभकारी साबित नहीं होंगे तो बेहतर होगा कि फिलहाल कुछ समय के लिए पुरानी व्यवस्था ही चलने दे। साथ ही आज आप यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग में कुछ कर्मचारियों का स्थानांतरण भी किया जा सकता है जिससे कर्मचारियों को असुविधा होगी।

आज धनु राशिवालों का पारिवारिक जीवन :
घर परिवार में हास परिहास और मनोरंजन संबंधी कुछ न कुछ चलता रहेगा। आज आपका कोई करीबी रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। उनके लिए आपको पैसों का इंतजाम करना पड़ेगा। साथ ही अपने पिता की सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें।

आज आपकी सेहत :
कमर में दर्द रहने की शिकायत देखी जा सकती है। भुजंग आसन लाभकारी होगा।

आज धनु राशि के उपाय :
मंत्रो के साथ सूर्य नमस्कार करना लाभप्रद होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *