आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों को खाएं। वहीं, इस मौसम में अगर आप ज्यादा ठंडा भोजन करेंगे, तो सेहत बिगड़ सकती है।
क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर खाने की हेल्दी चीज खाना भी आपको बीमार कर सकता है? जी हां, आयुर्वेद ऐसा ही मानता है। आयुर्वेद में दवाईयों से पहले लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों को सही करने पर जोर दिया जाता है। मौसम, खाने की तासीर और शरीर की प्रकृति के हिसाब से अगर आप खाने-पीने की चीजों का चुनाव करती हैं, तो इससे न केवल आप बीमारियों से बच सकेंगी बल्कि हेल्दी रहकर एक लंबी उम्र भी जी पाएंगी। आयुर्वेद, गिलोय, मोरिंगा, गुग्गुल, तुलसी, नीम और भी कई ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह देता है, जो आपको स्वस्थ रख सकती हैं। सर्दियों की शुरुआत हो चुकी हैं।
ऐसे में आयुर्वेद के अनुसार, हेल्दी रहने के लिए आपको कुछ चीजों को जरूर खाना चाहिए, वहीं कुछ को बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए। यहां हम खाने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आयुर्वेद के अनुसार आपको सर्दियों में नहीं खाना चाहिए। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। वह आयु्र्वेद में एमडी हैं और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
कच्ची सब्जियां
आयु्र्वेद के अनुसार, ठंड में आपको कच्ची सब्जियां खाने से बचना चाहिए। कच्ची सब्जियों को पचाना मुश्किल होता है। इन्हें पचाने के लिए आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में कच्ची सब्जियों को पचाना मुश्किल होता है। अगर आप सलाद या कच्ची सब्जियां खाना चाहते हैं, तो इन्हें हल्का सा स्टीम कर के खाएं। इससे इन्हें पचाना आसान होगा।
फ्रोजन फूड्स
यूं तो आयुर्वेद में हमेशा ही फ्रोजन फूड को खाने की मनाही होती है। लेकिन खासकर सर्दियों में इन्हें बिल्कुल नहीं खाना चाहिए या फिर अगर खाएं तो कम मात्रा में खाएं। फ्रोजन फूड्स ठंडे होते हैं और बासी होते हैं। हमारी जठराग्नि सर्दियों में अच्छे से काम करती है। लेकिन ये फूड्स इस अग्नि को धीमा करते हैं। इसलिए, इन्हें न खाएं।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका
ठंडे पेय और आईस्क्रीम
यूं तो सर्दियों में आईस्क्रीम खाना सभी को अच्छा लगता है। लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक, इस मौसम में अगर आप आईस्क्रीम खाती हैं या ठंडी ड्रिंक्स पीती हैं, तो इससे कफ (सर्दी-खांसी के लिए आयुर्वेदिक उपाय) बढ़ सकता है और सेहत खराब हो सकती है। गर्म सूप पीना इस मौसम में बहुत अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं यह आयुर्वेदिक चाय, पेट दर्द और गैस समेत 10 बीमारियां होंगी दूर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik