जमशेदपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

जमशेदपुर | इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के सदस्यों ने ज्ञानोदय नोबल अकादमी के 55 विशेष बच्चों के साथ समय बिताया और उनके लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। क्लब की ओर से अकादमी के खेल सामग्री, रंग, स्माइली बॉल और उपहार प्रदान किया। मौके पर प्रेसिडेंट शंपा उपाध्याय, नम्रता झा, एडिटर सोनाली मोहंती मौजूद थे।