खाना बनाने का कोई फिक्स फार्मूला नहीं होता। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप क्या बना रहे हैं और घर वालों को भूख कितनी है। हालांकि, इस बात का पता तभी लगता है, जब घर वालों को खाना परोसा जाता है और वो एक रोटी खाने के बाद बोलते हैं कि बस हमारा हो गया।
ऐसे में उनके हिस्से की रोटी बच जाती है और दूसरे वक्त बासी रोटी खाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मजबूरी में हमें बचा हुआ खाना या तो फेंकना पड़ता है या किसी को देना पड़ता है। वैसे भी भारतीय परंपराओं में यह माना जाता है कि भोजन को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और भोजन को फेंकना उसके अपमान के बराबर है।
इसलिए हमें हमेशा कहा जाता है कि भोजन को फेंकना नहीं चाहिए। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आप खाना वेस्ट होने से बचाएं। इसके लिए आपको थोड़ा स्मार्ट वर्क करना होगा। हालांकि, हममें से बहुत-सी महिलाओं को यह पता ही नहीं होता कि वह किचन में वेस्ट होने वाले फूड को किस तरह उपयोग में ला सकते हैं।
ऐसे कई तरीके हैं जिसे वेस्ट करने से बचा जा सकता है, बस आपको इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं खाना बचाने के हैक्स-
करें मील की प्लानिंग
ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में खाने की बर्बादी को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि मील प्लानकिया जाए। इसके लिए घर में मौजूद लिस्ट बनानी होगी और इस बात का ध्यान रखना होगा कि कितने लोग घर में खाना खाएंगे। कई बार कुछ सदस्य बाहर रहते हैं और हम भूल से उनके हिस्से का खाना बना देते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पार्टनर से करना है प्यार का इजहार, तो ये ट्रीट्स बनाकर दे सरप्राइज
फिर क्या खाना बच जाता है और बासी खाना हर कोई शौक से खाना पसंद नहीं करता। ऐसे में बेहतर होगा कि पहले प्लानिंग कर लें और फिर खाने की तैयारी करें। साथ ही, अगर आप एक से ज्यादा डिश बना रहे हैं, तो उसी हिसाब से डिश की मात्रा रखें। वर्ना खाना बच जाएगा और आपको परेशानी होगी।
रखे हुए खाने को करें इस्तेमाल
अगर आप लंच की तैयारी कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि ब्रेकफास्ट में बचा हुआ खाना इस्तेमाल कर लिया जाए। वहीं, लंच का बचा हुआ डिनर में इस्तेमाल कर लें। इससे बचा हुआ खाना भी इस्तेमालहो जाएगा और आपको ज्यादा परेशान होने की भी जरूरत नहीं होगी।
इसके बाद भी अगर खाना बच गया है, तो आप उसे कूड़े में फेंकने की जगह उसे अलग तरीके से बनाकर सबको सर्व करें। अगर दाल बच गई है तो आप उसे पीसकर दाल का चीला बनाकर नाश्ते में सर्व कर सकते हैं। इसी तरह, सूखी सब्जी को मैश करके उससे पराठे बनाए जा सकते हैं।
स्टोर करने का तरीका बदलें
आप अपने खाने की सामग्री को किस तरह स्टोर करते हैं, यह भी बहुत जरूरी है। अगर आपने सही तरीके से खाने को स्टोर नहीं किया है, तो यह खराब हो सकता है। इसके लिए, अपनी सामग्री को किसी नमी वाली जगह पर स्टोर किया, तो वह जल्दी खराब हो जाएंगे। इसी तरह फ्रिज में स्टोर की जाने वाली चीजों को स्टोर करने से पहले फ्रिज का तापमान भी चेक करना चाहिए।
जब फूड का स्टोरेज सही होता है तो उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ती है और आप लंबे समय तक उनका इस्तेमाल कर पाती हैं। जिसे फूड वेस्ट होने से बच जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- किचन में ये 10 चीजें आपके काम को बनाएंगी आसान
डिफरेंट यूज करें
किचन में न चाहते हुए भी ऐसी कई चीजें होती हैं, जो वेस्ट हो ही जाती हैं जैसे फल व सब्जियों के छिलके। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। बेहतर होगा कि आप उनका कुछ अलग इस्तेमाल करें जैसे- आप उन्हें अपने ब्यूटी रूटीन में जगह दे सकते हैं।
इससे आपकी त्वचा भी दमकेगी और आपको महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट में पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर बचा हुआ सामान आपके काम भी आ जाएगा। इससे आप कई तरह के व्यंजन भी बना सकते हैं। इसके लिए बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।