इस वक्त खाने पड़ेंगे Vitamin D Foods तभी दूर होगी कमी, खुद डॉ. ने बताया सही तरीका


हमारे शरीर में हर विटामिन का अपना महत्‍व होता है। विटामिन ए जहां आंखों की रोशनी के लिए अच्‍छा है, वहीं विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इसी तरह विटामिन सी, डी, ई और K के भी अपने फायदे हैं। वैसे इन दिनों विटामिन डी की बात सबसे ज्यादा होती है।

पिछले कुछ समय में लोगों ने विटामिन डी के महत्व को समझा है और अब शरीर में इसकी कमी को पूरा करने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं। बता दें कि मजबूत हड्डियों और जोड़ों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। यह विटामिन हमें कई चीजों से मिलता है, लेकिन इसका मुख्‍य सोर्स है सूर्य की रोशनी। जिन लोगों को पर्याप्त सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाती, वे विटामिन डी की टेबलेट या सप्लीमेंट का सेवन करते हैं।

लेकिन इसे लेने का सही तरीका जान लेना जरूरी है। नहीं तो आप कई शारीरिक समस्‍याओं की गिरफ्त में आ सकते हैं। मेदांता द मेडिसिटी के वैस्कुलर सर्जरी के चेयरमैन डॉ.राजीव पारेख ने विटामिन डी लेने का सही तरीका बताया है। अगर आपको भी विटामिन डी की जरूरत है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।

Vitamin D लेने का तरीका

किसे लेना चाहिए विटामिन डी?

किसे लेना चाहिए विटामिन डी?

बता दें कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, अगर खाने से वो कमी दूर नहीं होती, तो विटामिन डी सप्‍लीमेंट दिया जाता है। वैसे तो सूर्य की रोशनी विटामिन डी का नेचुरल सोर्स है, लेकिन अगर आप इसे नहीं ले पाते, तो इसके सप्‍लीमेंट्स को सही तरीके से लेने पर ध्‍यान देना चाहिए।

विटामिन डी की कमी के लक्षण

Vitamin D Deficiency in Body : विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, ना करें इग्नोर

कब लेना चाहिए विटामिन डी?

कब लेना चाहिए विटामिन डी?

डॉ.पारेख के मुताबिक विटामिन डी सुबह के समय लेना चाहिए। सुबह उठकर खाली पेट किसी भी फैट पदार्थ जैसे चाय, दूध, दही या घी के साथ विटामिन डी ले सकते हैं। इस तरह से इसका सेवन किया जाए, तो अवशोषण बेहतर होता है। अगर आप इसे दोपहर में खाने के साथ, खाने के बाद या रात मे सोते समय लेंगे, तो इसके अवशोषण में कमी आ सकती है। एक बार विटामिन डी का लेवल बढ़ भी जाए, तो इसके लिए बहुत समय लगेगा।

किन चीजों से मिल सकता है विटामिन डी?

किन चीजों से मिल सकता है विटामिन डी?
  • सूर्य की किरणों के अलावा आप टयूना, सैल्‍मन के सेवन से भी विटामिन डी ले सकते हैं। नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिए यह अच्‍छा विकल्‍प है।
  • एग व्‍हाइट, सोया मिल्‍क, दही, संतरे का जूस और अनार में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है।
  • मशरूम में भी विटामिन डी बहुत अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है।

ज्यादा विटामिन डी के साइड इफेक्ट

ज्यादा विटामिन डी के साइड इफेक्ट
  1. डॉक्टर की सलाह के बिना विटामिन डी लेने के कई नुकसान भी हैं, जो आपको जरूरी जानने चाहिए।
  2. जरूरत से ज्‍यादा विटामिन लेने पर उल्‍टी, कमजोरी और जी मिचलाने जैसी दिक्‍कतें हो सकती हैं।
  3. इसका ज्यादा सेवन शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा बढ़ा सकता है, जिससे फेफड़ों में क्रिस्टल बनने लगते हैं।
  4. गलत तरह से विटामिन का सेवन टॉक्सिसिटी हाइपरकैल्सीमिया की वजह बन सकता है।
  5. इसके ज्‍यादा सेवन से गैस्‍टेाइंटेस्‍टनाइल प्रॉब्‍लम हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *