एक्सपो उत्सव में खरीदारी के साथ मनोरंजन का लुत्‍फ उठा रहे लोग


Spread the love

रांची। जेसीआई रांची के तत्‍वावधान में आयोजित एक्सपो उत्सव-2023 मोरहाबादी मैदान में 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसके दूसरे दिन एक्सपो में लोगों में उत्साह दिखा। लोगों ने खरीदारी के साथ-साथ खाने और मनोरंजन का भी खूब आनंद उठाया।

इस वर्ष एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल आए है। ऑटो जोन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां हर प्रकार की गाड़ी और मोटरबाइक उपलब्ध है। इस वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर एवं बाइक भी स्टॉल में हैं। लोग इसकी पूरी जानकारी ले रहे हैं। स्टार्टअप जोन में लोगों को कुछ नया देखने और सीखने को मिल रहा है। आज कई स्कूल के बच्चे भी एक्सपो आए थे।

एक्सपो में स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए ट्रेनिंग का प्रोग्राम कराया गया। स्पीकर जेसीआई के नेशनल ट्रेनर कमलेश ठक्कर और आचार्य अमरेश झा ने बच्चों को प्रेरित किया। भविष्य में बड़े काम को अंजाम देने के बारे में सिखाया। इस ट्रेनिंग में अमिटी यूनिवर्सिटी, सरला बिरला यूनिवर्सिटी, डीएवी नीरजा सहाय एवं डीएवी गांधीनगर के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

एक्सपो परिसर में डॉग शो और ट्रेजर हंट का आयोजन भी किया गया। डॉग शो के विजेता रॉटविलर ब्रीड के जैकलिन थे। इसके ऑनर नंदिनी बांगड़ हैं। फर्स्ट रनर अप गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड की मोमो, ऑनर सोनम अग्रवाल और सेकंड रनर अप शितजु ब्रीड की मिंटी, ऑनर अभिनव चौधरी हैं।

ट्रेजर हंट के विजेता टीम ब्राउन अभिनव भाला, सुधीर शर्मा, वत्सल  गाड़ोदिया एवं यश झुनझुनवाला। फर्स्ट रनर अप टीम ब्लू प्रिया लखोटिया, प्रीति मुंद्रा, भूमि मुंद्रा, वान्या लखोटिया और सेकंड रनर अप टीम ऑरेंज दीपा, तानी, नेहा एवं श्वेता हैं।

कल ट्रेनिंग सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगा। वक्ता राजीव कुमार गुप्ता Ted X, नीरज कुमार एवं विष्णु जालान हैं। सुबह 11:30 बजे हेल्थी बेबी एंड मॉम शो, शाम 3 बजे वॉइस ऑफ एक्सपो और शाम 7 बजे फैशन शो होगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को इच्‍छुक प्रतिभागी जेसीआई परिसर में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक्सपो उत्सव के सभी इवेंट के संयोजक मोहित वर्मा है।

शनिवार रात 9 बजे से 12 तक एक्सपो मिडनाइट कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एक्सपो मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें [email protected] पर भेजें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *