एक हॉल में 4 स्क्रीन का जमाना लद गया क्या, इस कंपनी ने खोला 6 स्क्रीन का सिनेमा हॉल, जियो से है रिश्ता


नई दिल्ली: देश में टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है। पहले फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल हुआ करते थे। इसके बाद मल्टीप्लेक्स की शुरुआत हुई। लेकिन अब एक हॉल में 4 स्क्रीन का जमाना भी पुराना होता दिख रहा है। एक कंपनी ने 6 स्क्रीन का सिनेमा हॉल ओपन किया है। इस कंपनी का जियो से रिश्ता है। भारत में सबसे बड़ा और सबसे प्रीमियम सिनेमा पीवीआर आईनॉक्स, मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा में खोला गया है। इसका नाम Maison INOX है। इस नए 6 स्क्रीन वाले हॉल में 790 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। सिनेमा में दो इनसिग्निया स्क्रीन, लेजर तकनीक वाला एक आईमैक्स स्क्रीन और तीन प्रीमियर स्क्रीन हैं। सिनेमा हॉल में बार और लाउंज भी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मुंबई का पहला सिनेमाघर है जिसमें GATSBY’S नामक एक विशेष बार और लाउंज है। यह चार सेलिब्रिटी शेफ वाला भारत का पहला सिनेमाघर भी है। इसके अलावा, गैलेरिया में एक मिठाई काउंटर, लाइव कुकिंग काउंटर और लेजर ऑडिटोरियम के साथ आईमैक्स की सुविधा है।

इसे विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। यहां पर फिल्मों को देखने में दर्शकों को एकदम अलग अनुभव मिलेगा। इस सिनेमा हॉल को आकर्षक रूप से काफी भव्य बनाया गया है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है। मुख्य लॉबी और काफी अच्छे तरीके से सजाया गया है। यहां पर खास संगमरमर के फर्श, फर्नीचर, क्रिस्टल झूमर देखने लायक हैं।

लॉन्च की घोषणा पर बोलते हुए, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय बिजली ने कहा कि, महाराष्ट्र सिनेमा इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भारत के मनोरंजन क्षेत्र के लिए एक सेंटर के रूप में काम करता है। कहा कि, मुंबई में हमारी 23वीं प्रॉपर्टी का उद्घाटन लक्जरी स्क्रीन के हमारे पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए हमारी कंपनी का एक महत्वपूर्ण कदम है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *