
बिहारशरीफएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बिहारशरीफ| नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को बैगनाबाद मोड़ के समीप से अंग्रेजी शराब लोड ऑटो जब्त किया। ऑटो के तहखाना से 212 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस को देख सवार धंधेबाज वाहन छोड़ फरार हो गया। जब्त ऑटो बिना नम्बर की है। पुलिस धंधेबाजों की पहचान के प्रयास में जुट गई है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गश्ती वाहन को देख, सवार ऑटो छोड़ फरार हो गया। संदेह होने पर पुलिस ऑटो की तलाश ली तो उससे कुछ नहीं मिला। इसके बाद दोबारा ऑटो की बारीकी से जांच की गई। तो उसमें तहखाना मिला। तहखाना से 212 बोतली विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।