करेंट अफेयर्स 16 अक्टूबर: ‘लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028’ में क्रिकेट की एंट्री, माइकल डगलस को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा


  • Hindi News
  • Career
  • Cricket’s Entry In ‘Los Angeles Olympics 2028’, Michael Douglas Will Be Honored With Lifetime Achievement Award.

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का आयोजन गोवा में किया जाएगा। इंग्लिश क्रिकेटर एलिस्टर कुक ने क्रिकेट से संयास लिया है। वहीं RBI गवर्नर को टॉप सेंट्रल बैंकर अवॉर्ड से नवाजा गया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

गेम्स (GAMES)

1. 128 साल बाद क्रिकेट की ओलिंपिक में वापसी होगी: 16 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में T20 क्रिकेट को भी शामिल कर लिया गया है। क्रिकेट इससे पहले साल 1900 के पेरिस ओलिंपिक में खेला गया था।

मुंबई के जियो सेंटर में इंटनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के 141वें सत्र की बैठक में T20 क्रिकेट को शामिल करने का फैसला लिया गया।

मुंबई के जियो सेंटर में इंटनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के 141वें सत्र की बैठक में T20 क्रिकेट को शामिल करने का फैसला लिया गया।

  • क्रिकेट के साथ बेसबॉल-सोफ्टबॉल, लैक्रोस, स्कवैश और फ्लैग फुटबॉल को भी ओलिंपिक 2028 में शामिल किया गया है।
  • ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत साल 1896 में ग्रीस के एथेंस शहर में हुई थी।
  • हर चार साल में एक नया देश ओलिंपिक गेम्स का आयोजन करता है।
  • ओलिंपिक 2020 का आयोजन जापान के शहर टोक्यो में साल 2021 में किया गया था।
  • टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने कुल 7 पदक जीते थे, जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
  • टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए इकलौता गोल्ड मेडल जेव्लिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता था।

2. कुक ने क्रिकेट से संयास लिया: 13 अक्टूबर को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने क्रिकेट से संयास लेने की घोषणा कर दी है। एलिस्टर कुक ने साल 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संयास ले लिया था। उन्होंने 2023 तक एक्सेस के साथ कांउटी क्रिकेट खेला।

साल 2019 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने एलिस्टर कुक को 'नाइटहुड' सम्मान से नवाजा था।

साल 2019 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने एलिस्टर कुक को ‘नाइटहुड’ सम्मान से नवाजा था।

  • कुक ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट साल 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में खेला था।
  • उन्होंने अपना आखिरी मैच भी भारत के खिलाफ साल 2018 में ‘द ओवल’ में खेला था।
  • कुक 59 मैचों में 24 जीत के साथ इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट टीम कप्तान बने हुए हैं।
  • वह 161 मैचों में 12,472 रनों के साथ टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्कोरिंग चार्ट में सबसे आगे हैं।
  • इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 33 शतकों का रिकॉर्ड भी कुक के नाम है।
  • कुक ने कांउटी क्रिकेट में 88 शतकों के साथ 33,000 रन बनाए हैं।

अवॉर्ड्स (AWARDS)

3. RBI गवर्नर को टॉप सेंट्रल बैंकर अवॉर्ड मिला: 14 अक्टूबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर को टॉप सेंट्रल बैंक के ग्लोबल अवॉर्ड से नवाजा गया है। सितंबर 2023 में शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में ‘A+’ रेटिंग मिली थी।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास(बाएं) ने टॉप सेंट्रल बैंकर का ग्लोबल अवॉर्ड मोरक्को जाकर रिसीव किया।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास(बाएं) ने टॉप सेंट्रल बैंकर का ग्लोबल अवॉर्ड मोरक्को जाकर रिसीव किया।

  • दास के अलावा स्विटजरलैंड के सेंट्रल बैंक गवर्नर जे. जॉर्डन और वियतनाम के गवर्नर गुयेन थी होंग को भी A+ ग्रेड दिया गया था।
  • ग्लोबल फाइनेंस अवॉर्ड ग्रेड, इन्फ्लेशन कंट्रोल, इकोनॉमिक डेवलपमेंट गोल्स, करेंसी स्टेबिलिटी और इंटरेस्ट रेट मैनेजमेंट में सफलता के लिए दिया जाता है।
  • सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 1994 से ग्लोबल फाइनेंस द्वारा हर साल प्रकाशित किया जाता है।
  • इसमें 101 देशों, क्षेत्रों और जिलों के केंद्रीय बैंक गवर्नरों को ग्रेड किया जाता है।
  • इनमें यूरोपीय यूनियन, ईस्ट कैरेबियन सेंट्रल बैंक, सेंट्रल अफ्रीकी राज्यों के बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स के बैंक शामिल हैं।
  • जून में शक्तिकांत दास को सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड 2023 में ‘बेस्ट गवर्नर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला था।

4. IFFI 2023 में माइकल को ‘सत्यजीत रे’ अवॉर्ड मिलेगा: 13 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि हॉलीवुड एक्टर माइकल डगलस को ‘सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। उन्हें यह अवॉर्ड 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के आयोजन में दिया जाएगा।

माइकल डगलस को साल 1984 की रोमांटिक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'रोमांसिंग द स्टोन' से पहचान मिली।

माइकल डगलस को साल 1984 की रोमांटिक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘रोमांसिंग द स्टोन’ से पहचान मिली।

  • माइकल को दो अकादमी पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, एक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार, सेसलि बी डेमिल पुरस्कार और AFAI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिले हैं।
  • मार्वल की फिल्मों में माइकल ने ‘एंट-मैन’ (2015), ‘एंट-मैन एंड द वास्प’ (2018) और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ (2019) में हैंक पिम की भूमिका निभाई है।
  • माइकल ने द सेंटिनल, द जेवेल ऑफ द नील, द चाइना सिंड्रोम जैसी हिट फिल्में बनाई हैं।
  • माइकल डगलस का जन्म 25 सितंबर 1944 को अमेरिका के न्यूजर्सी में हुआ था।
  • IFFI 2023 का आयोजन 20 से 28 नवंबर में गोवा के पणजी में किया जाएगा।
  • साल 1952 में स्थापित IFFI एशिया के प्रमुख फिल्म महोत्सवों में से एक है।
  • सिनेमा की दुनिया में यादगार और बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए ‘सत्यजीत रे’ अवॉर्ड दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार भारतीय फिल्म डायरेक्टर सत्यजीत रे की याद में दिया जाने वाला अवॉर्ड है।

लॉन्च एंड इवेंट्स (LAUNCH AND EVENTS)

5. ‘विश्व छात्र दिवस 2023’ का आयोजन किया: 15 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे’ मनाया गया। यह दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर सेलिब्रेट किया जाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयासों को लेकर डॉ. कलाम के जन्मदिवस पर 'वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे' मनाया जाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयासों को लेकर डॉ. कलाम के जन्मदिवस पर ‘वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे’ मनाया जाता है।

  • वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2023 की थीम ‘FAIL: stands for First Attempt in Learning’ थी।
  • वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाने की शुरुआत यूनाइटेड नेशंस (UN) ने साल 2010 में डॉ. कलाम की 79वीं जयंती पर की थी।
  • डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।
  • डॉ. कलाम को भारत का ‘मिसाइल मैन’ भी कहा जाता है।
  • साल 2002 में डॉ. कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति बने, उनका कार्यकाल साल 2007 तक रहा था।
  • साल 1997 में डॉ. कलाम को ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था।
  • उन्हें साल 1990 में ‘पद्म विभूषण’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
  • डॉ. कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 में शिलॉन्ग में हुआ था।

6. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने स्थापना दिवस मनाया: 15 अक्टूबर को सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (CEA) ने 50वां स्थापना दिवस मनाया है। CEA की स्थापना साल 1951 में अंशकालिक निकाय के रूप में की गई थी और साल 1975 में इसे पूर्णकालिक निकाय बनाया गया।

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह(मध्य) ने इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ओर से संकलित एक संग्रह जारी किया।

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह(मध्य) ने इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ओर से संकलित एक संग्रह जारी किया।

  • केंद्र सरकार के अधीन CEA की स्थापना साल 1951 को दिल्ली में हुई थी।
  • यह सरकार और विद्युत क्षेत्र में सभी हितधारकों को तकनीकी और नीतिगत सहायता प्रदान करता है।
  • 15 जुलाई 2022 को CEA ने घनश्याम प्रसाद को अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया था।
  • भारत के विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *