करनाल40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240209234814269.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
भास्कर न्यूज | करनाल करनाल जिले में निगदू के आयुष्मान फूड के बाद अब तरावड़ी के पीवी फूड राइस मिल में भी दो करोड़ 90 लाख रुपए का धान गायब मिला है। मिल की तरफ से सरकारी धान को खुर्द बुर्द कर दिया गया है। इस कारण तरावड़ी थाना पुलिस ने आरोपी मिलर पूर्णचंद और कृष्णलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एएफएसओ रविंद्र जागलान, राजीव कुमार, मनोज कुमार, हिमांशु, सीएम फ्लाइंग से शिव कुमार, सुभाष चंद की संयुक्त टीम की तरफ से पीवी फूड तरावड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। पीवी मिल को वर्ष 2023-24 में 34 हजार 806.37 क्विंटल धान मिलिंग के लिए दी गई थी। जिले में राइस मिलर्स अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके फर्जी तौर पर धान की खरीद करते हैं।
कागजों में धान रखते हैं। चेकिंग के दौरान फ्रॉड मिल रहा है।