आजकल पेट की समस्या लोगों के बीच काफी बढ़ती जा रही है, जिसमें से एक पेट का अल्सर भी है। पेट के अल्सर को पेप्टिक अल्सर भी कहते हैं और यह आपकी आंतों को प्रभावित करता है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जो गलत समय पर खाना खाते हैं, ज्यादा तीखा खाते हैं या अत्यधिक तेल-मसाले वाला भोजन करते हैं।
पेट में गाढ़े लिक्विड के रूप में म्यूकस की एक चिकनी परत होती है, जो पेट की भीतरी परत को हाइड्रोक्लोरिक एसिड से बचाती है। यह एसिड सही ढंग से पाचन के लिए काम करता है, लेकिन यह बॉडी के टिशू को नुकसान भी पहुंचाता है और जैसे ही इन दोनों का आपस में संतुलन बिगड़ता है, तो पेट में छाले बनने लगते हैं। जिसका समय पर इलाज न करने पर गंभीर रूप ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके घरेलू उपचारों के बारे में।
हल्का भोजन करें

पेट के अल्सर से बचने के लिए आप लाइट भोजन करने की कोशिश करें। आप तीखा, तला हुआ और मसालेदार भोजन से बचें। उन चीजों को खाएं जो पचाने में आसान हों। कुछ दिन आप मूंग दाल की खिचड़ी खाकर इस समस्या से निकल सकते हैं।
मेथी

मेथी में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक जैसे गुण पेट के अल्सर के इलाज में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी को एक कप पानी के साथ अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इसे छानकर और उसमें शहद मिलाकर पिएं। ऐसा करने से कुछ दिन में आराम मिल जाएगा।
आंवला

आंवले का मुरब्बा पेट के अल्सर को दूर करने के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड, पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।
सौंफ

सौंफ पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। आप इस बीमारी के इलाज के लिए रोज सौंफ वाला पानी पिएं। इसके सेवन से पेट का दर्द, ब्लोटिंग, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। आपकी आंतों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
लहसुन

कच्चे लहसुन का सेवन करना भी आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है। लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है, जो पेट की बीमारियों से लड़ने में सहायक माना जाता है। इसलिए इसका सेवन फायदेमंद है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।