![](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/01/19/750x506/tricolor-idli-recipe_1705659271.jpeg)
कुछ ही दिनों में गणतंत्र दिवस आने वाला है, जिसकी तैयारी लोगों के शुरू कर दी है। बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगी है। चाहे स्वतंत्रता दिवस की बात करें, या गणतंत्र दिवस की, इन दोनों ही दिनों में पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। लोग अपने घरों को, दफ्तरों को और दुकानों को तिरंगे के रंगों से सजाते हैं। लोग तो ट्राई कलर के हिसाब से ही कपड़े पहनते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाएं की तो महिलाएं इस दिन मेकअप भी तिरंगे के रंगों के हिसाब से ही करती हैं।
अगर आप इस दिन घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो तिरंगा इडली एक बेहतर विकल्प है। आज के इस लेख में हम आपको तिरंगा इडली बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने बच्चों के लिए नाश्ते में तिरंगा इडली बना सकें। इसे बनाना बेहद आसान है और इसे खाकर आपके बच्चे भी खुश हो जाएंगे।
तिरंगा इडली बनाने का सामान
500 ग्राम उड़द की दाल,1 किलो रवा, 5 ग्राम कुकिंग सोडा, नमक
रंग के लिए
गाजर प्यूरी और पालक प्यूरी
तिरंगा इडली बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल और रवा को अलग-अलग भिगोएं। उड़द की दाल को 5 से 6 घंटे या रात भर के लिए भिगोना पड़ता है।
अब इसका बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले दाल को पीस लें। अब एक कटोरा लेकर इसमें पिसी हुई दाल, रवा, दही, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद बैटर को तीन भागों में बांट लें।