चिकन को प्रोटीन का सरताज कहा जाता है मगर यह काफी महंगा होता है। दूसरी तरफ शाकाहारी लोग इससे दूर ही रहते हैं। लेकिन एक फूड ऐसा भी है जो चिकन की तरह ही ताकत देता है। यह फूड पूरी तरह वेजिटेरियन है इसलिए इसका सेवन कोई भी कर सकता है।
हम यहां सोयाबीन की बड़ी की बात कर रहे हैं, जो बेहद पौष्टिक है। इसे बिरयानी, करी और कबाब की तरह बना सकते हैं। USDA (ref.) इसमें गंदे फैट की कमी और बढ़िया प्लांट बेस्ड प्रोटीन बताता है जो मसल्स बनाने और वजन कम करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कि सोया चंक्स को कितने तरीके से खाया जा सकता है।