ग्लेन मैक्सवेल का भारत के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
खेलकूद
06:07 pm
भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 23 नवंबर से टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है।
अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल भी खेलते हुए नजर आएंगे।
वनडे विश्व कप 2023 में यह खिलाड़ी कमाल के फॉर्म में था। ऐसे में भारतीय गेंदबाज मैक्सवेल को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे।
आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
भारत के खिलाफ कैसा रहा है मैक्सवेल का प्रदर्शन?
भारत के खिलाफ मैक्सवेल ने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2012 में खेला था। उन्होंने अब तक 19 मुकाबले खेले हैं और इसकी 18 पारियों में 27.37 की औसत से 438 रन बनाए हैं।
उनकी स्ट्राइक रेट भारत के खिलाफ 141.74 की रही है।
मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है।
मैक्सवेल ने साल 2023 में नहीं खेला 1 भी टी-20 मैच
साल 2023 में मैक्सवेल ने अब तक 1 भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। पिछले साल उन्होंने कंगारू टीम के लिए 19 मैच खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
उन्होंने सिर्फ 19.68 की औसत से 315 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 128.04 की रही थी। मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज के लिए ये स्ट्राइक रेट कम ही है।
उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 54 रन रहा था।
भारतीय सरजमीं पर 145.57 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं मैक्सवेल
मैक्सवेल भारतीय सरजमीं पर टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 मुकाबले खेल चुके हैं। इसकी 11 पारियों में उन्होंने 329 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 145.57 की रही है। यानी भारतीय पिचों पर रन बनाना मैक्सवेल को काफी रास आता है।
उन्होंने यहां 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। मैक्सवेल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है। भारत में मैक्सवेल के बल्ले से 24 चौके और 19 छक्के निकले हैं।
कैसा रहा है मैक्सवेल का टी-20 करियर?
मैक्सवेल ने साल 2012 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला था। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 98 टी-20 मुकाबले खेले हैं।
इसकी 90 पारियों में वह 14 बार नाबाद रहते हुए 2,159 रन बनाए हैं। मैक्सवेल का इस दौरान औसत 28.40 का रहा है और उन्होंने 150.97 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
वह 3 शतक और 10 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 145 रन रहा है।