दिल्ली का चांदनी शादी की शॉपिंग के अलावा अपने लजीज जायके के लिए मशहूर है। अगर चांदनी चॉक का स्ट्रीट फूड नहीं खाया, तो फिर क्या ही खाना। आज हम आपको चांदनी चौक के फेमस और दिल जीत लेने वाले स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताएंगे। आइए जानें-
<!–
Read More
–>
पराठे वाली गली
इस गली में पराठों की वैरायटी देखकर आप हैरत में आ जाएंगे। शायद ही कहीं पराठे की इतनी किस्में मिलती हों। यहां लोग कई पीढ़ियों से दुकाने चला रहे हैं।
<!–
Read More
–>
लोटन छोले कुलचे
लोटन के छोले कुलचे 90 सालों से पुरानी दिल्ली में फेमस हैं। इनके छोलों का स्वाद आपको यहां फिर से आने पर मजबूर कर देगा।
<!–
Read More
–>
बालाजी चाट
चाट-पापड़ी के चटोरों के लिए बालाजी चाट परफेक्ट स्टॉल है। इस दुकान पर गोलगप्पे और चाट खाने लोग दूर-दूर से आते हैं।
<!–
Read More
–>
रबड़ी जलेबा
नहीं-नहीं ये जलेबा ही है, आप कुछ गलत नहीं पढ़ रहे। रबड़ी जलेबा, चांदनी चौक की काफी फेमस दुकान है। यहां 1 जलेबा 100 ग्राम का होता है, जो पूरी तरह घी में डूबा होता है।
<!–
Read More
–>
दौलत की चाट
ऐसे तो ये कोई चाट नहीं है, बल्कि ये दूध को फेंटकर बनाई जाने वाली एक मिठाई है। ये काफी फेमस चाट है जिसमें दूध के ही तमाम प्रोडक्ट्स इस्तेमाल होते हैं।
<!–
Read More
–>
जंग बहादुर कचौड़ी वाले
चांदनी चौक में अगर आपने जाकर जंग बहादुर कचौड़ी वाले से कचौड़ी नहीं खायी तो कुछ नहीं खाया। यहां पर कचौड़ी की स्वाद जैसा है वो आपने पहले कभी टेस्ट नहीं किया होगा।
<!–
Read More
–>
नान खटाई
चांदनी चौक की मार्केट में आपको नान खटाई के कई ठेले मिलेंगे। यहां पर कई सालों से नान खटाई इसी तरह से बेची जा रही है। ये बहुत ही फ्रेश बनाए जाते हैं।
<!–
Read More
–>
चांदनी चौक जाकर आपको भी ये स्ट्रीट जरूर चखना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com
<!–
Read More
–>
Read More