![](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240130083141928.jpeg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
वैलेंटाइन वीक का इंतजार प्रेमी जोड़े सालभर करते हैं। ये पूरा ही हफ्ता लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करते हैं, और उन्हें उनके खास होने का एहसास कराते हैं। इस हफ्ते के तीसरे दिन यानी कि 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन कपल एक-दूसरे को चॉकलेट तोहफे में देते हैं।
चॉकलेट एक ऐसी चीज है, जिसे एक-दूसरे को देने से आपस में प्यार बढ़ता है। अगर आपके पार्टनर को मीठा खाना पसंद है, तो आप उनके लिए चॉकलेट से कुछ पकवान तैयार कर सकते हैं।
दरअसल, वैसे तो बाजार में कई तरह के चॉकलेट से बने व्यंजन आपको मिल जाएंगे, लेकिन आप अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराने के लिए कुछ अलग सी चीजें घर पर खुद से तैयार कर सकते हैं। अगर आप ऐसा कुछ करने का सोच रहे हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने पार्टनर को चॉकलेट डे के दिन सरप्राइज दे सकें।
अपने पार्टनर के लिए आप घर पर ही स्वादिष्ट का चॉकलेट शेक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है, और अगर आप इसमें आइसक्रीम भी डालेंगे, तो इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा।
जब बात चॉकलेट डे की हो, और केक ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए चॉकलेट केक तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना थोड़ा मेहनत का काम जरूर है, लेकिन जब आप अपने पार्टनर को ये बनाकर खिलाएंगे, तो उनके चेहरे की खुशी देखकर अपनी थकान भूल जाएंगे।
वैसे तो हॉट चॉकलेट बच्चों को बेहद पसंद होती है, लेकिन ठंड के मौसम में हर कोई इसे पीना पसंद करता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो हॉट चॉकलेट बनाकर इसे कॉफी डेट की तरह ही परोसें।
अगर आपके पास पूरा केक बनाने का समय नहीं है, तो आप चॉकलेट कप केक बनाकर अपने पार्टनर को खुश कर सकते है। आजकल तो 3-5 मिनट में माइक्रोवेव की मदद से कप केक तैयार हो जाता है।