गेवरा-दीपका4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गेवरा-दीपका| स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी मीडियम स्कूल दीपका के 9 वीं से 12 वीं के छात्रों को कटघोरा रोड दीपका के सर्विस सेंटर का भ्रमण कराया। वाहनों के मशीनरी इक्विपमेंट व इंजन के बारे में विस्तार से बताया। इसकी महत्वपूर्ण जानकारी सर्विस सेंटर के महेन्द्र सिंह ठाकुर ने दी। स्कूल के प्राचार्य उषा कुटार, प्रभारी प्राचार्य आशा लता कौशिक, व्यवसायिक प्रशिक्षक उमेश कुमार साहू, अभिषेक सिंह राजपूत का मार्गदर्शन मिला। सब स्टेशन के भ्रमण के दौरान छात्रों को सहायक अभियंता सतेंद्र दिवाकर, जूनियर अभियंता प्रभा श्रीवास ने इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर की महत्वपूर्ण जानकारी दी।