बराड़ा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बराड़ा | जय पब्लिक स्कूल अधोई में शुक्रवार को जादूगर का शो दिखाया गया। जिसका शुभारंभ निदेशक विक्रम जौहर, प्राचार्य डॉ. नीलम जैन की अध्यक्षता में हुआ।जादूगर सम्राट सूर्या ने बच्चों का बहुत मनोरंजन किया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी शामिल थे। जादूगर ने तरह-तरह के जादू दिखाए और सबने खूब आनंद लिया। बच्चों को चौकन्ना रहकर जादू समझने को कहा गया।