अम्बाला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अम्बाला | इद्रीश फाउंडेशन के प्रोजेक्ट इवनिंग क्लास एरिया 3, रंजीत नगर में इनरव्हील क्लब ने नया साल मनाया। मौके पर जादूगर संजीव शर्मा ने बच्चों को जादू दिखाकर उनका मनोरंजन किया। क्लब प्रेसिडेंट सुमन बग्गा ने बताया कि वे नए साल की शुरुआत बच्चों के बीच करना चाहती थी। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को बताया िक वे बच्चों को शिक्षित करें। देखा गया है कि गरीब लोग बाबा के जादू से प्रभावित होकर अपना और अपने बच्चों का जीवन खराब कर देते हैं। उनका मैजिक शो दिखाने का मकसद लोगों को जागरूक करना था। संस्था की तरफ से बच्चों को पेस्ट्री, चॉकलेट व नोटबुक दी गई। मौके पर एरिया इंचार्ज नीरज कुमार व इद्रीश फाउंडेशन से पूजा मौजूद रही।