जामा मस्जिद जाएं तो इन पांच दुकानों पर जाना न भूलें, मिलेंगे एक से बढ़कर एक व्यंजन


नॉनवेज प्रेमी हैं तो जमा मस्जिद की सड़कों पर जरूर जाएं। जामा मस्जिद की सड़कों पर ऐसी कई फेमस दुकानें हैं, जहां आपको इन स्वादिष्ट व्यंजनों को जरूर ट्राई करना चाहिए।

रमजान का पाक महीना चल रहा है, दिन भर रोजा रखने के बाद शाम में इफ्तार की दावत सजती है। दिन भर रोजा रख मुस्लिम भाई बहन, शाम में इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। दिन भर भूखे-प्यासे रह रात के वक्त लोग खास भोजन के साथ रोजा खोलते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग शाम के वक्त अच्छी चीज खाने की चाहत रखते हैं। ऐसे में यदि आपको नॉनवेज खाना बहुत पसंद है और आप अपने इफ्तार को स्वादिष्ट चीजों के साथ खास बनाना चाह रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको जामा मस्जिद के कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां से आपको नॉनवेज डिश ट्राई करना चाहिए।

अल जवाहर फैमिली रेस्तरां

अल जवाहर जामा मस्जिद के करीब एक फेमस फैमिली रेस्तरां हैं, जहां आप देर रात तक कभी भी नॉनवेज खाने का मजा ले सकते हैं। इस रेस्तरां में चिकन और मटन से तैयार स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे। यहां जाएं तो आप चिकन चंगेजी का स्वाद जरूर ट्राई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रमजान में जामा मस्जिद के अलावा इन जगहों पर जाकर कर सकते हैं पेट पूजा 

कुरैशी कबाब कॉर्नर

Restaurants near Jama Masjid,

कुरैशी कबाब कॉर्नर जामा मस्जिद के पास स्थित सबसे फेमस कबाब कॉर्नर में से एक है (कबाब बनाने के आसान टिप्स)। यहां आपको स्वादिष्ट सॉफ्ट और रसदार कबाब का स्वाद चखने को मिलेगा। जामा मस्जिद के पास यह दुकान मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के सामने है।

हाजी शबराती निहारी वाले

explore these  food places of jama masjid

निहारी का नाम सुन मुंह में आ रहा है पानी? तो आपके लिए जामा मस्जिद की एक खास दुकान का पता लाए हैं। जामा मस्जिद के पास शबाराती निहारी वाले के पास आपको बेहद स्वादिष्ट निहारी का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां आपको मांस के अलावा, मछली के व्यंजन भी यहां बेहद स्वादिष्ट मिलते हैं।

हाजी मोहम्मद हुसैन

What is the famous sweet dish of Jama Masjid

चिकन खाने के शौकीन हैं, तो यह दुकान आपके चिकन की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट जगह है। जामा मस्जिद के पास स्थित इस फूड प्लेस में आपको कुरकुरे और फ्राइड चिकन खाने को मिलेगा। चिकन के अलावा यहां की फ्राइड फिश जरूर ट्राई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पुरानी दिल्ली में लें इफ्तार का मजा, शहर को घूमते हुए देखें रमजान की रौनक

कल्लन स्वीट्स के यहां खाएं कीमा समोसा

best food places of jama masjid

रमजान के दौरान कल्लन स्वीट्स के यहां खासतौर पर कीमा समोसा तैयार किया जाता है। यह समोसा सिर्फ रमजान के दौरान रोजा रखने वालों की जरूरतों को देखते हुए बनाया जाता है। यहां एक समोसा 30 रुपये में मिलाता है और वह भी पूरा चिकन से भरा हुआ होता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *