जिम जाकर भी सूखा ढांचा है शरीर? तगड़ी बॉडी के लिए खाएं प्रोटीन से भरी ये 7 चीजें


तगड़ी बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज करना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी हेल्दी डाइट लेना है। प्रोटीन मसल्स के बिल्डिंग ब्लॉक हैं। मसल्स ग्रोथ और रिपेयर के लिए प्रोटीन का पर्याप्त सेवन जरूरी है। प्रोटीन एक्सरसाइज के बाद मसल्स को ठीक होने और रिपेयर करने में मदद करता है। अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं और उसके बावजूद आपकी बॉडी नहीं बन रही है, तो संभव है कि आप अपनी डाइट में प्रोटीन को सही मात्रा में शामिल नहीं कर रहे हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा का मानना है कि वर्कआउट के बाद आप जो भी कुछ खाते-पीते हैं, उससे तय होता है कि आपकी मसल्स में कितनी ग्रोथ हो सकती है। अगर आप तगड़ी बॉडी बनाना चाहते हैं, तो आपको वर्कआउट के 30 मिनट बाद नीचे बताई हाई प्रोटीन फूड्स (High Protein Foods) का जरूरी सेवन करना चाहिए।

सहजन पाउडर के साथ नारियल पानी

सहजन पाउडर के साथ नारियल पानी

आपको हल्के वर्कआउट के बाद सहजन पाउडर और नारियल पानी के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जबकि सहजन एक पौधा प्रोटीन है जिसमें आपके शरीर को मसल्स ग्रोथ के लिए आवश्यक प्रोटीन बनाने के लिए सभी 18 अमीनो एसिड होते हैं।

वर्कआउट के बाद मसल्स रिकवरी के लिए डाइट में लें ये 5 सुपरफूड

Muscle Recovery Foods: हैवी वर्कआउट के बाद मसल्स रिकवरी के लिए डाइट में लें ये 5 सुपरफूड

चुकंदर का रस

चुकंदर का रस

वर्कआउट के बाद एक गिलास चुकंदर का जूस पीना फायदे का सौदा हो सकता है। इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ऑक्सीजन परिसंचरण को बढ़ाकर और सूजन को कम करके मांसपेशियों को तेजी से ठीक होने में मदद करता है।

छाछ

छाछ

छाछ कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का बढ़िया कॉम्बिनेशन है जो इसे वर्कआउट के बाद एक बढ़िया हेल्दी ड्रिंक बनाता है। एक गिलास छाछ लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है, जो बॉडी को ताकत दे सकता है।

अंडे और पनीर

अंडे और पनीर

जिम जाने वाले लोगों के लिए अंडा हमेशा एक पसंदीदा ऑप्शन हा है। आपको वर्कआउट के बाद अंडे को उबालकर या आमलेट बनाकर खाना चाहिए। अंडे प्रोटीन का बढ़िया स्रोत हैं। एक मध्यम आकार के अंडे में लगभग 6-8 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रति 100 ग्राम में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। पनीर में कैल्शियम और फास्फोरस भी होते हैं।

उबले हुए चने

उबले हुए चने

क्या आप जानते हैं कि काला चना प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का पावरहाउस है? मसल्स को तगड़ा बनाने के अलावा चने खाने से एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। एक कटोरी उबले चने में लगभग 6-7 ग्राम प्रोटीन होता है।

सत्तू

सत्तू

सत्तू को नैचुरल प्रोटीन शेक माना जा सकता है। दो बड़े चम्मच सत्तू पाउडर 7 ग्राम तक प्रोटीन प्रदान कर सकता है। वर्कआउट के बाद सत्तू ड्रिंक पीने से आपको कुछ ही दिनों में बढ़िया रिजल्ट दिखने लगेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *