
रिलायंस जियो लैपटॉप, जिसे जियो क्लाउड लैपटॉप कहा जा रहा है, लैपटॉप इंडस्ट्री में उठापटक मचा सकता है। इसमें क्लाउड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है जिससे महंगे लैपटॉप को सस्ते में बनाया जा सकता है। यह लैपटॉप सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ आएगा और इसे 15,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। जियो क्लाउड लैपटॉप को अगले साल 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है।