- Hindi News
- Career
- Opportunity To Become A Food Analyst In UPSSSC, 500 Vacancies For 10th Pass In Cooperative Bank
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, जॉब & एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप जॉब्स में बात UPSSSC और केरल राज्य सहकारी बैंक में निकली वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में चर्चा ओलिंपिक फ्लेमिंग लाइटिंग सेरेमनी पर करेंगे। टॉप स्टोरी में बताएंगे NEET PG 2024 के रजिस्ट्रेशन और UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2023 के रिजल्ट के बारे में।
टॉप जॉब्स
1. सहकारी बैंक में क्लर्क सहित 479 वैकेंसी:
केरल राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड में क्लर्क सहित अन्य कई पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार केरल लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट keralpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
क्लर्क :
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री या आर्ट्स स्ट्रीम में मास्टर्स की डिग्री।
ऑफिस अटेंडेंट:
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
आयु सीमा :
- उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए।
- सभी आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में 10 साल तक की एक्स्ट्रा छूट दी जाएगी। इसके तहत उनकी उम्र सीमा 50 साल है।
2. UPSSSC ने फूड एनालिस्ट के 417 पदों पर निकाली भर्ती:
यूपीएसएसएससी ने जूनियर फूड एनालिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए कल यानी 15 अप्रैल 2024 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस का भुगतान करने और फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 22 मई 2024 है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2023 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही केमिस्ट्री/ बायोलॉजी/ माइक्रो साइंस/ डेयरी केमिस्ट्री/ फूड टेक्नोलॉजी, फूड एवं न्यूट्रिशन/ वेटरिनरी साइंस में से किसी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गिनती 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
सरकारी नौकरियों की ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
करेंट अफेयर्स
1. ओलिंपिक फ्लेमिंग लाइटिंग सेरेमनी
16 अप्रैल को ग्रीस के ओलंपिया शहर में ओलिंपिक फ्लेमिंग लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें कांच के जरिए सूरज की रोशनी से ओलिंपिक फ्लेम जलाई गई, जो कि प्राचीनकाल से चला आ रहा एक रिवाज है।

ग्रीस के ओलंपिया शहर में ओलिंपिक फ्लेमिंग लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ।
ओलिंपिक फ्लेमिंग लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन ओलिंपिक गेम्स शुरू होने से 100 दिन पहले किया जाता है। ओलिंपिक गेम्स शुरू होने से खत्म होने तक यह फ्लेम कड़ाही में जलती रहती है। ओलंपिया में सेरेमनी के बाद ओलिंपिक फ्लेम सबसे पहले ग्रीस का सफर करती है।
2. समय सागर महाराज ने आचार्य पद संभाला
16 अप्रैल दमोह के जैन तीर्थ कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के उत्तराधिकारी के तौर पर समय सागर जी महाराज ने आचार्य पद स्वीकार किया। आचार्य समय सागर जी महाराज को सबसे ऊंचे आचार्य के आसन पर बैठाया गया। सोने-चांदी के कलश से आचार्य समय सागर जी महाराज के चरण धुलवाए गए।

27 अक्टूबर 1958 को शरद पूर्णिमा के दिन कर्नाटक के चिक्कोड़ी सदलगा में समय सागर जी महाराज का जन्म हुआ। 17 साल की उम्र में 2 मई 1975 को उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत ले लिया। 22 साल की उम्र में दूसरे नंबर के भाई विद्याधर से गुरु दीक्षा ली 1975 में विद्यासागर महाराज को आचार्य पद मिला था।
3. डेडली स्पिनर डेरेक अंडरवुड का निधन
15 अप्रैल को इंग्लैंड के सबसे सफल स्पिनर डेरेक अंडरवुड का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डेरेक 60 और 70 के दशक में बेहद खतरनाक स्पिनर माने जाते थे। भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर अपने कैरियर में सबसे ज्यादा 12 बार डेरेक की गेंदों पर आउट हुए।

डेरेक अंडरवुड ने 1963 में 17 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी।
डेरेक ने इंग्लैंड के लिए 86 टेस्ट मैचों में 297 विकेट लिए थे। वन-डे क्रिकेट में डेरेक ने इंग्लैंड के लिए 676 मैचों में सबसे ज्यादा 2,465 विकेट लिए। डेरेक ने 1977 में भारत के खिलाफ खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 29 विकेट लिए थे। वे 2006 में केंट क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
4. X पर लाइक और रिप्लाई करने के भी पैसे लगेंगे
15 अप्रैल को एलन मस्क ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखने, लाइक करने, बुकमार्क करने और रिप्लाई करने के लिए चार्ज देना होगा। मस्क ने कहा कि कंपनी प्लेटफॉर्म पर बॉट्स के हमले के खतरे को कम करना चाहती है।

कंपनी यह चार्ज नए X यूजर्स पर लगाने का प्लान कर रही है। कंपनी इस पॉलिसी की टेस्टिंग और इम्प्लिमेंटेशन न्यूजीलैंड और फिलीपींस में कर चुकी है। मस्क ने अक्टूबर 2022 में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था, तब तक यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से फ्री था। कुछ यूजर्स जिनके ज्यादा फॉलोअर्स होते थे और जो कंपनी की गाइडलाइन के मुताबिक चलते थे।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UPSC सिविल सर्विस में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर, 1016 कैंडिडेट सिलेक्ट
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1016 कैंडिडेट्स इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए चुने गए हैं। 180 IAS और 200 IPS अफसर बनेंगे।
लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें
2. NEET PG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
NEET PG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। कैंडिडेट्स natboard.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 6 मई अप्लाई करने की लास्ट डेट है और इसका एग्जाम 23 जून को आयोजित होगा।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…