डाइट में शामिल करें ये 5 फूड, कैंसर से होगा बचाव, सेहत को मिलेंगे कई फायदे, यहाँ जानें


ADVERTISEMENT


Cancer Fighting Foods: कैंसर जानलेवा और गंभीर बीमारियों में से एक है। दुनिया भर में इस बीमारी से लाखों लोग पीड़ित है। डाइट जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सही डाइट होने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। कई ऐसे फूड्स हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

लहसुन

लहसुन, भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा होता है। इसमें एंटी कैंसर गुण मौजूद होते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम भी बनाता है।

ADVERTISEMENT

हल्दी

हल्दी अनेक औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। हल्दी का सेवन करने से कैंसर सेल्स का ग्रोथ कम होता है।

ब्रोकली

ब्रोकली में कैल्शियम, विटामिन, फाइबर्स और अन्य कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है। इसमें सल्फोराफाने मौजूद होता है, जो कैंसर सेल के ग्रोथ को रोकने में मदद करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह कैंसर उत्पन्न करने वाले फ्री रेडिकल से शरीर को बचाता है। वजन कम करने और पाचन से जुड़ी समस्या को कम करने में भी ग्रीन टी मददगार साबित हो सकता है।

टमाटर

टमाटर भी भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होता है, जो प्रोस्टेट, स्टमक कैंसर और लंग्स कैंसर के खतरे को कम करता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

ADVERTISEMENT



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *