15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गर्मियों में दही-चावल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। दही प्रोटीन और प्रोबायोटिक का बेहतरीन स्रोत है। चावल में मौजूद कार्ब एनर्जी देता है। दोपहर में दही-चावल खाने से पेट की गर्मी शांत होती है। दही-चावल खाने का सही तरीका बता रही हैं मेडिका हॉस्पिटल, रांची की सीनियर डाइटीशियन डॉ. विजयश्री प्रसाद।
दही-चावल खाने के फायदे
दही-चावल अपने आप में संपूर्ण भोजन है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व इसे पावर फूड बनाते हैं। दही-चावल खाने के कई फायदे हैं। खासकर गर्मियों के दिनों में न इसका सेवन अधिक लाभकारी है।
वजन कंट्रोल में रखे
दही खाने के बाद पेट भरे होने का एहसास होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे वजन कंट्रोल करने में आसानी होती है। रोजाना दही खाने से फिटनेस भी बनी रहती है और स्किन की चमक भी बढ़ जाती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
दही में मौजूद प्रोबायोटिक इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, जिससे मौसम बदलने से होने वाले सीजनल इंफेक्शन से सुरक्षा मिलती है। जो लोग नियमित रूप से दही खाते हैं उनका पाचन सही रहता है और सेहत भी अच्छी रहती है।

बॉडी को कूल रखता है
दही की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये गर्मियों में शरीर में ठंडक बनाए रखता है। जो लोग बहुत गर्मी महसूस करते हैं उन्हें रोजाना दोपहर में दही-चावल का सेवन करना चाहिए।
आसानी से पचता है
अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना दोपहर में दही-चावल खाना शुरू कर दें। यह पचने में आसान है और एसिडिटि, कब्ज, पेट की गर्मी से राहत दिलाता है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही पेट की समस्याओं में आराम पहुंचाने के साथ ही पेट की गर्मी भी शांत करता है।
दही खाने के फायदे
रोजाना एक कटोरी दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। दही खाने से पाचन दुरुस्त रहता है, वजन कंट्रोल में रहता है, इम्यूनिटी बढ़ती है, हड्डियां मजबूत बनती हैं, इंफेक्शन से बचाव होता है, दिल स्वस्थ रहता है, स्किन की चमक बढ़ती है, पेट की गर्मी शांत होती है। दही के अलावा छाछ पीने से भी पाचन की समस्या दूर होती है।
दही-चावल ऐसे खाएं
दही-चावल खाना फायदेमंद है, लेकिन पूरा लाभ लेने के लिए इसे सही समय और सही मात्रा में खाना चाहिए।

मिश्री या सेंधा नमक के साथ खाएं
दही-चावल को शक्कर या नॉर्मल नमक के बजाय मिश्री, काला नमक या सेंधा नमक मिलाकर खाएं। इससे पाचन सही रहता है।
आप दही में गुड़ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसमें मौजूद आयरन दही को और पौष्टिक बनाता है।
सीमित मात्रा में खाएं
दही-चावल हेल्दी है, इसका ये मतलब नहीं कि इसे कितनी भी मात्रा में खाया जाए। अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती। दही-चावल को भी सीमित मात्रा में खाएं। एक कटोरी दही और एक कटोरी चावल को रोजाना दोपहर में खाया जा सकता है।
खाली पेट न खाएं दही
दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। इसे अगर खाली पेट खाया जाए तो इससे पेट की अम्लता का स्तर बिगड़ सकता है। साथ ही खाना नहीं पच पाता।
दूध से बनी कोई भी चीज सुबह खाली पेट या रात में न खाएं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड पेट के अच्छे बैक्टीरिया को मार देता है, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
रात में दही न खाएं
आयुर्वेद में रात में दही खाना सेहत के लिए हानिकारक माना गया है। रात में दही खाने से कफ की तकलीफ हो सकती है। जिन लोगों को सर्दी, खांसी या अस्थमा की समस्या रहती है उन्हें रात में दही नहीं खाना चाहिए। दही में मौजूद प्रोटीन को रात में पचाना मुश्किल होता है इसलिए इसे सुबह से लेकर दोपहर तक खाना चाहिए।
-
सर्दियों में मखाना खाने के फायदे: हड्डियां मजबूत, पाचन दुरुस्त, अच्छी नींद लाए, वजन घटाए, किडनी को हेल्दी बनाए
- कॉपी लिंक
शेयर
-
राजमा खाने से नहीं बनेगी गैस: मोटापा-झुर्रियां गायब, याददाश्त बढ़ेगी, एसिडिटी-डायबिटीज-दिल के रोगी सीखें दाल बनाने का सही तरीका
- कॉपी लिंक
शेयर
-
पेट में क्यों बनती गैस: अपच, पेट में कीड़े, फूड पॉइजनिंग, बैक्टीरियल इंफेक्शन वजह, जानें पेट में गुड़गुड़ के उपाय
- कॉपी लिंक
शेयर
-
नाखून चबाना बिमारी नहीं: तनाव, घबराहट, फोकस में कमी होने पर लोग करते ये काम, पेट में इंफेक्शन; ऐसे छुड़ाएं आदत
- कॉपी लिंक
शेयर