दिसंबर के पहले हफ्ते में मनोरंजन का धमाका, सिनेमाघरों और OTT पर क्या है खास?


दिसंबर के पहले हफ्ते में मनोरंजन का धमाका, सिनेमाघरों और OTT पर क्या है खास?



मनोरंजन
1 मिनट में पढ़ें

Dec 01, 2023

08:18 pm

जानिए, इस हफ्ते मनोरंजन के लिए क्या है खास

हल्की ठंड और कोहरे के साथ साल का आखिरी महीना दस्तक दे चुका है। खास बात यह है कि यह महीना पहले हफ्ते ही अपने साथ मनोरंजन का धमाका लेकर आया है।

साल की 2 सबसे चर्चित फिल्में इस हफ्ते रिलीज हुई हैं। इसके अलावा OTT पर भी दर्शकों के लिए ऐसी फिल्में आ गई हैं, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

आइए, नजर डालते हैं इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर क्या है खास।

‘एनिमल’

साल के आखिरी महीने की शुरुआत रणबीर कपूर की इस चर्चित फिल्म के साथ हुई है। ‘एनिमल’ लंबे समय से चर्चा में थी और 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ चुकी है।

फिल्म में रणबीर ने अपने नए एक्शन अंदाज से सबको हैरान कर दिया है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आए हैं।

फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्म बना चुके संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

‘सैम बहादुर’

निर्देशक मेघना गुलजार ने अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ की रिलीज तारीख की घोषणा पिछले साल 1 दिसंबर को की थी और इस 1 दिसंबर को फिल्म बड़े पर्दे पर आ चुकी है।

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बहादुरी पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने उनका किरदार निभाया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नजर आई हैं।

ट्रेलर में विक्की के अंदाज ने दर्शकों को प्रभावित किया था।

‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’

फिल्म 1989 में रानीगंज में हुए कोयला खदान हादसे पर आधारित है। इस हादसे में कोयला खदान में 65 मजदूर फंस गए थे। पानी और जहरीली गैस भरने के चलते इनकी जान के लिए एक-एक पल कीमती था।

फिल्म में अक्षय कुमार ने इंजीनियर जसवंत गिल का किरदार निभाया है, जिनकी सूझबूझ से इन मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया था। अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं।

‘मिशन रानीगंज’ ने 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे दी है।

‘जरा हटके जरा बचके’ 

विक्की और सारा अली खान की ‘जरा हटके जरा बचके’ जून में रिलीज हुई थी। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जो एक मध्यमवर्गीय जोड़े के घर खरीदने के सपने पर आधारित थी।

फिल्म को समीक्षकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था, लेकिन विक्की और सारा के प्रशंसकों को यह फिल्म मनोरंजक लगी थी। कुछ दर्शक ने OTT पर इसका इंतजार करना चुना था।

उनका इंतजार खत्म हुआ। फिल्म 2 दिसंबर से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है।

‘चित्ता’

दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ की फिल्म ‘चित्ता’ डिज्नी+ हॉटस्टार पर 28 नवंबर को प्रसारित हो चुकी है।

फिल्म में सिद्धार्थ एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी 8 साल की भांजी का अकेले पालन-पोषण करता है। उनकी जिंदगी खूबसूरती से चल रही होती है, लेकिन एक दिन बच्ची गायब हो जाती है।

इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के लिए सिद्धार्थ बीते कुछ समय से चर्चा में थे। अब दर्शक OTT पर इस फिल्म का मजा उठा सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *