दुनिया के सबसे नुकसानदायक 10 फूड, नहीं बच पाएंगे दिल-दिमाग, डॉ. ने बताई वजह


हर खाद्य पदार्थ की अपनी कुछ खासियत और सीमाएं होती हैं। ये कुछ लोगों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होते हैं तो कुछ लोगों को दुष्प्रभावों का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो स्वाद के नाम पर शरीर को सिर्फ नुकसान पहुंचा रही हैं।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वारालक्ष्मी के मुताबिक इन 10 फूड्स में शरीर को खराब करने की ताकत है। इससे ना आपका दिल बच सकता है और ना ही आपका दिमाग। ये फूड्स इंफ्लामेशन के कारण हैं और इनसे दूर रहना ही आपकी लिए सबसे बड़ी दवा है।

टॉप 10 खतरनाक फूड्स

ब्रेकफास्ट सीरियल्स और प्रोसेस्ड व्हाइट फ्लोर

bread


डॉ. वारालक्ष्मी के अनुसार ब्रेकफास्ट सीरियल्स काफी रिफाइंड होते हैं और इनमें आर्टिफिशियल शुगर की भरमार होती है। जो कि असल पोषण से काफी दूर हैं। वहीं व्हाइट ब्रेड और पास्ता जैसे फूड प्रोसेस्ड व्हाइट प्लोर से बनते है जो आपको मोटापा समेत कई बीमारियों के शिकार बना सकते हैं।

Worst Foods In Lunch: लंच में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, बिगड़ सकती है सेहत, देखें वीडियो

ट्रांस फैट्स और वेजिटेबल ऑयल

popcorn in microwave


माइक्रोवेव में बने पॉपकॉर्न आपको टेस्टी जरूर लगते हैं मगर काफी नुकसानदायक होते हैं। इनमें ट्रांस फैट्स होते हैं जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण हैं। वहीं, कैनोला ऑयल, सोयाबीन और कॉर्न ऑयल को खराब तेलों की लिस्ट में रखा जाता है।

डीप फ्राइड फूड और प्रोसेस्ड मीट

fried potato finger chips (1)

फ्रेंच फ्राइस, फ्राइड चिकन और डोनट जैसे फूड्स में फैट और शुगर भरपूर होते हैं। ये ना सिर्फ आपको डायबिटीज का शिकार बना सकते हैं बल्कि दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। बेकन, सॉसेज जैसे प्रोसेस्ड मीट को भी हेल्दी समझने की गलती ना करें।

रिफाइंड शुगर और टिन्ड फूड

cake sweet

रिफाइंड शुगर वाले फूड और टिन व कैन में आने वाले खाद्य पदार्थों से भी दूर रहें। केक, बिस्कट और सोडा आपको डायबिटीज, मोटापा का शिकार बना सकते हैं। कैन्ड चीजों में आर्टिफिशियल एडिक्टिवस और हाई साल्ट होता है जो काफी अनहेल्दी हैं।

रेड मीट और रिफाइंड ग्रेन

red meat

स्टीक और हैमबर्गर रेड मीट अनहेल्दी फैट्स से भरे होते हैं और इन्हें खाने वाले लोगों में बीमारियों का खतरा ज्यादा देखा जाता है। रिफाइंड ग्रेन्स इंफ्लामेटरी होने के साथ पोषण से काफी दूर होते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *