नवादा20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![अस्पताल में बच्चों को किया गया एडमिट - Dainik Bhaskar](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240208034025103.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अस्पताल में बच्चों को किया गया एडमिट
नवादा में देर रात फूड पॉइजनिंग के पांच लोग शिकार हो गए हैं। सभी लोगों को नवादा की सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। मामला बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के मोहल्ला कर मोहल्ले का है। जहां रात की 10 बजे सभी लोग भोजन करके सो गए थे और अचानक 12:30 बजे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों के द्वारा तुरंत सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, डॉक्टर विक्रम कुमार के द्वारा चार लोगों को रेफर कर दिया गया है।
![](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240208034028497.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अंडा खाने से पांच लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार