फ्रिज में रखते ही जहर बन जाती हैं खाने की 4 चीज, बनाएंगी कैंसर की गांठ, हर घर में करते हैं ये गलती


फूड आइटम को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है। यह आदत कुछ खाद्य पदार्थों के लिए सही नहीं है और उनमें जहरीले टॉक्सिन पैदा कर देती है। ये विषाक्त पदार्थ काफी खतरनाक होते हैं और बॉडी को इस तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं कि कैंसर की सेल्स बनने लगती हैं।

आयुर्वेद एक्सपर्ट और गट हेल्थ कोच डॉ. डिंपल जांगड़ा ने 4 फूड्स को फ्रिज में स्टोर करने से सख्त मना किया है। जबकि हर घर में इनमें से कोई एक या सारी चीजों को फ्रिज के ठंडे तापमान में रखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह आइटम शरीर के लिए कितने नुकसानदायक होते हैं।

फ्रिज में कभी ना रखें 4 फूड

लहसुन

लहसुन

डॉ. डिंपल ने बताया कि ना कभी आपको छिला हुआ लहसुन खरीदना चाहिए और ना उसे फ्रिज में रखना चाहिए। इसमें बहुत जल्दी फफूंद लग जाती है, जिसे शोधों में कैंसर का कारण देखा गया है। हमेशा बेछिला लहसुन खरीदें और उसे जरूरत पड़ने पर ही छीलें। इन्हें हमेशा नॉर्मल टेंप्रेचर में स्टोर करना चाहिए।

सर्दियों में फ्रिज के अंदर क्या ना रखें?

Winter Health Care Tips:सर्दियों में इन 5 सब्जियों को फ्रिज में ना करें स्टोर, शरीर के लिए है खतरनाक

प्याज

प्याज

प्याज कम तापमान के खिलाफ रेजिस्टेंट होती है। जब भी आप इसे फ्रिज में रखते हैं तो इसका स्टार्च शुगर में बदल जाता है और आसानी से फफूंद लग जाती है। कई लोग आधा कटा प्याज भी फ्रिज में रख देते हैं, जिससे वातावरण में मौजूद सारे अनहेल्दी बैक्टीरिया उसके अंदर जाने लगते हैं। इसे बैग के अंदर या आलू के पास भी नहीं रखना चाहिए।

अदरक

अदरक

जब आप अदरक को रेफ्रिजरेट करते हैं तो इसमें बहुत स्पीड से फफूंद लगना शुरू हो जाता है। इस विषाक्त पदार्थ को किडनी और लिवर फेलियर का खतरा माना गया है। इसलिए अदरक को भी हमेशा साफ और नॉर्मल तापमान में स्टोर करना चाहिए।

चावल

चावल

यह गलती सभी के घर में होती है। पके हुए चावल सबसे तेजी से फफूंद पकड़ते हैं। लेकिन अगर आपके पास इसे फ्रिज में रखने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है तो ध्यान दें कि 24 घंटे से ज्यादा ना रखा जाए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *