भोपाल टुडे-25 जनवरी, आपके काम की हर जानकारी: सैर सपाटा में फूड एवं क्राफ्ट मेला लगेगा; 15 इलाकों में बिजली गुल रहेगी


फूड एवं क्राफ्ट मेला

  • राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड दोपहर 3 बजे से फूड और क्राफ्ट मेला आयोजित करेगा।
  • सैर-सपाटा पर यह आयोजन होगा।
  • स्थानीय व्यंजनों और ऑर्ट एंड क्राफ्ट के स्टॉल लगेंगे।
  • बुंदेलखंड, बघेलखंड, महाकौशल, चंबल, निमाड़ एवं मालवा क्षेत्र के पारंपरिम व्यंजन का लुत्फ ले सकते हैं।
  • साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल्स पर प्रदेश के हस्तशिल्प उत्पाद भी क्रय कर सकते हैं।

छाया चित्र प्रदर्शनी

  • संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश द्वारा ‘राम विश्व पटल पर’ चित्र प्रदर्शनी राज्य संग्रहालय में आज सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।

मौलाना आजाद केंद्रीय पुस्तकालय

  • शासकीय मौलाना आजाद केंद्रीय पुस्तकालय भोपाल में ‘एक राम’ साहित्य प्रदर्शनी राम व रामायण पर आधारित 70 से 150 वर्ष पुरानी दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
  • 6 दिवसीय ‘एक राम’ साहित्य प्रदर्शनी का 151 साहित्यकारों द्वारा राम व रामायण पर रचित पुस्तकों को प्रस्तुत किया जा रहा है।
  • प्रदर्शनी का आज आखिरी दिन है।

भोपाल उत्सव मेला

  • भोपाल उत्सव मेला न्यू मार्केट के दशहरा मैदान में चल रहा है।
  • यह पूरे जनवरी माह तक चलेगा।
  • दोपहर 2 बजे से रात तक चलता है।

शालका प्रदर्शनी

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्रकारों की प्रदर्शनी चल रही है।

  • भील समुदाय के चित्रकर मुकेश बारिया के चित्रों की यह प्रदर्शनी 30 जनवरी तक चलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *