बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई हैं। मशहूर संगीतकार राशिद खान का निधन हो गया है। 55 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। राशिद के निधन की खबर से इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है और वे सोशल मीडिया के जरिए संगीतकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, मशहूर एक्ट्रेस शारवरी वाघ खुद को एक नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी गिफ्ट की है। इस गाड़ी को घर लाकर शारवरी बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी नई कार के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें…
गाजा हादसे में ‘फौदा’ फेम इदान अमेदी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
गाजा में इस्राइली सेना और हमास के बीच पिछले कई दिनों से लगातार युद्ध चल रहा है और इसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब हाल ही में इस वॉर में एक मशहूर एक्टर के साथ बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘फौदा’ के एक्टर और सिंगर इदान अमेदी लड़ाई के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस खबर ने इदान के फैंस को चिंता में डाल दिया है।
आधी रात फरहान अख्तर ने फैमिली संग मनाया अपना 50वां बर्थडे
बॉलीवुड के दमदार हीरो फरहान अख्तर का आज जन्मदिन है। 9 जनवरी को एक्टर अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फरहान के जन्मदिन का जश्न रात 12 बजे से ही शुरू हो गया था। एक्टर ने फैमिली संग आधी रात को तीन केक काटे, जिसकी तस्वीर कर उनकी मां ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है।
मशहूर संगीतकार राशिद खान का 55 की उम्र में निधन
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई हैं। मशहूर संगीतकार राशिद खान का निधन हो गया है। 55 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। राशिद के निधन की खबर से इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है और वे सोशल मीडिया के जरिए संगीतकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
‘बंटी और बबली 2’ की एक्ट्रेस ने खरीदी नई Mercedes-Benz
बंटी और बबली 2 और द फॉरगॉटन आर्मी- आजादी के लिए जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका क लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस शारवरी वाघ के लिए नया साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। 2024 ने एक्ट्रेस ने खुद को एक नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी गिफ्ट की है। इस गाड़ी को घर लाकर शारवरी बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी नई कार के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
जैकी श्रॉफ को बेटे टाइगर संग मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता
22 जनवरी के दिन को देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। भई हो भी क्यों न..इस दिन अयोध्या की धरती पर रामलला बिराज रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स को न्यौता मिला है। अब हाल ही में रणदीप हुडा, लिन लैशराम, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और धनुष को भी 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने के लिए न्यौता मिला है। उन्होंने निमंत्रण पत्र के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
पजामा पार्टी में आइरा-नुपुर ने दोस्तों संग मचाया खूब धूम-धड़ाका
बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली आइरा खान अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों एंजाॅय कर रही है। 3 जनवरी को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज के बाद आइरा खान 10 जनवरी को उदयपुर में अपने प्यार नुपुर शिखरे संग सात फेरे लेगीं। इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं। 8 जनवरी को दिन में मेहंदी सेरेमनी हुई और फिर रात में पजामा पार्टी हुई, जिसमें खूब धूम-धड़ाका हुआ। इस पजामा पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सामने आए वीडियो में पजामा पार्टी में आइरा खान के होने वाले पति नुपुर शिखरे ने लुंगी पहनकर अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर जबरदस्त डांस किया है।
पनवेल फार्महाउस में घुसपैठ के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए सलमान खान
8 जनवरी की शाम बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान तब चर्चा में गए, जब उनके पनवेल वाले फार्महाउस में दो लोगों के घुसने की खबर सामने आई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच सलमान को सिक्योरिटी के बीच कलीना (प्राइवेट) एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सलमान के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे शर्ट, और डेनिम पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को कैप से कंप्लीट किया। हमेशा की तरह बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ थे और काफी एक्टिव भी दिखाई दिए। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी मुस्तैद दिखी। उन्होंने हंसते हुए पैपराजी की तरफ हाथ दिखाया। इसके बाद सलमान खान बुलेटप्रूफ कार में बैठकर अपने घर रवाना हो गए।
‘ऐसा फैनडम मत दिखाओ’ KGF स्टार यश ने की मृतक फैंस के परिवार से मुलाकात
एक्टर यश किसी पहचान के मुहताज नहीं है। वहीं केजीएफ चैप्टर 2 की सक्सेस के बाद से वह ना सिर्फ कन्नड़ इंडस्ट्री बल्कि पूरे इंडिया में जाने जाते हैं।उनके बर्थडे को फैंस त्योहार की तरह मनाते हैं। उनके बर्थडे पर जश्न मनाते हैं। 8 जनवरी को यश ने अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे पर फैंस हर बार की तरह बहुत एक्साइटेड थे हालांकि यश के बर्थडे पर एक दुखद घटना घट गई। यश के बर्थडे पर उनके तीन फैंस की डेथ हो गई और तीन घायल भी हो गए। दरअसल, फैंस बिजली के खंभे पर चढ़कर यश का कटआउट लगा रहे थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और तीन की मौत हो गई। जब यश को उनके फैंस की डेथ के बारे में पता चला तो वो परेशान हो गए और उनके परिवार से मिलने के लिए कर्नाटक के हुबली चले गए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तुम्हारी मां से पूछा क्या तुम भी अपने पति को ऐसे लात..सासू मां की बातें सुन तिलमिलाई बहू अंकिता
रियालिटी शो बिग बाॅस 17 में फैमिली वीक शुरू हो गया है। शो में सबसे पहले अंकिता लोखंडे की मां और विक्की जैन की मम्मी की एंट्री हुई। अपनी मां से मिलकर जहां अंकिता काफी इमोशनल हो गई। वहीं अपनी सास की एक बात सुनकर वह आगबबूला हो गई हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अंकिता अपनी सासू मां यानि विक्की जैन की मां से बात करती नजर आ रही हैं। वह अंकिता के विक्की को लात मारने के बारे में बात कर रही हैं। विक्की की मां शायरी के साथ एंट्री लेती हैं। वह कहती हैं- तुमने ऐसी कला जीने की कहां से सीखीं, मैंने समंदर से सीखा है जीने का सलीका। चुप-चाप से बहना और अपनी मौज में रहना. विक्की की मां का शेर सुनकर हर कोई हंसने लगता है और मस्ती मजाक शुरू हो जाता है लेकिन ये माहौल ज्यादा देर तक नहीं रह पाता है क्योंकि अंकिता और विक्की की मां के बीच बहस हो जाती है।