नई दिल्ली। आज के समय में लोगों का खानपान पूरी ही तरीके से बदल गया है। ज्यादातर लोग स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं, जिसकी वजह से कई बार उनके पेट में दर्द भी शुरू हो जाता है। पहले की तुलना में अब लोगों का खान पान पूरी ही तरह से बदल गया है।
ज्यादातर स्ट्रीट फूड में मैदा का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा फास्ट फूड करने से कई बार लोगों का वजन भी बढ़ना शुरू हो जाता है। बाहर का खाना खाने से पेट की चर्बी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। आजकल लोगों में झाइयों की समस्या बहुत ही ज्यादा बढ़ती हुई चली जा रही है।
इससे छुटकारा पाने के लिए लोगों महंगे – महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी असर देखने को नहीं मिलता है। चेहरे पर झाइयों की होने से लुक खराब हो जाता है। आज हम आपको झाइयों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाए के बारे में बताने के लिए जा रहे हैं:-
झाइयों की वजह:
बढ़ते पॉल्यूशन और बिगड़ते खान-पान की वजह से झाइयों की समस्या बहुत ही ज्यादा बढ़ती हुई चली जा रही है। ऐसे में झाइयों को दूर करने के लिए बादाम का तेल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। बादाम तेल में विटामिन ई, जिंक, और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं।
सही तरीके से इस्तेमाल:
रोजाना रात में सोने से पहले हल्के हाथों से बादाम तेल से चेहरे की मसाज करने से झाइयों में काफी हद तक सुधार देखने को मिलता है। चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करने से तेल सही तरीके से अवशोषित होता है और स्किन पर निखार आता है।
नेचुरल तरीके से छुटकारा:
बादाम तेल के पोषक तत्व स्किन की देखभाल करते हैं और इससे स्किन को नेचुरल तरीके से स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर झाइयां ज्यादा गहरी हैं, तो बादाम तेल को नियमित रूप से इस्तेमाल करें, इसका बहुत ही जल्दी असर देखने को मिलेगा।
चेहरे की खूबसूरती को बनाएं, झाइयों को भगाएं
नारियल तेल और एलोवेरा जेल को बादाम तेल में मिलाकर जेल बनाये और इसे चेहरे पर लगाए। इससे झुर्रियां घटती हैं और स्किन की ड्राइनेस से निजात मिलती है।
आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को कम करें
बादाम तेल में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में सहायक होता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे के महासा दाग-धब्बों में भी सुधार होता है।
पोर्स को शुद्ध करें:
बादाम तेल के इस्तेमाल से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, जिससे गंदगी बाहर निकलती है और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
Disclaimer: यहां दिए गए उपाए को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, www.timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।