माया उपाध्याय के गीतों पर झूमे कमस्यार के लोग, ग्रामीणों ने रंगारंग कार्यक्रमों का उठाया लुत्फ (वीडियो)


ख़बर शेयर करें –

बागेश्वर। कांडा के राइका देवतोली में तीन दिवसीय कमस्यार महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महोत्सव में शनिवार को लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपने हिट गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। महोत्सव में आए लोगों ने जमकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

   बतौर मुख्यातिथि गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम ने कहा कि इस तरह के महोत्सवों से लोगों में संस्कृति का आदान प्रदान होता है। कमस्यार महोत्सव बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लोगों के मेल मिलाप का भी कार्यक्रम बन गया है।
महोत्सव के दूसरे दिन माया उपाध्याय ने मोहना मोहना मोहना, लौंडा गोपाला समेत कई गीत प्रस्तुत किए।  कमस्यार महोत्सव का आयोजन तीन साल से हो रहा है, लेकिन इस बार लोगों को महोत्सव के प्रति अधिक जुड़ाव दिख रहा है। महोत्सव में स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुति देकर मन मोहा। समिति के अध्यक्ष सुरेश रावत ने महोत्सव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तीन दिन चलने वाले महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच मिल रहा है। इस मौके पर संयोजक विनोद मेहरा, सचिव दीपक रौतेला, सह सचिव बलवंत सिंह राठौर, कुशाल धानिक, सुनील रावत, जगमोहन रौतेला, बलवंत राठौर, भरत रावत, दीपक रौतेला आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *