अवैध हुक्का बार में पुलिस ने रेड मारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार पर आधी रात को पुलिस ने छापा मारा। बार में न सिर्फ प्रतिबंधित हुक्के चल रहे थे, बल्कि शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस को वहां पर तीन आरोपी मिले। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें हुक्का बार का मालिक भी शामिल है।
विज्ञापन