पुरानी दिल्ली की सड़कें और गलियां खाने के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति की एक दिलचस्प भूलभुलैया है। लोग दिल्ली को भारत के फूड कैपिटल के नाम से जानते हैं। वहीं, पुरानी दिल्ली को इसका सेंटर कहते हैं। मैं पिछले नौ सालों से दिल्ली में हूं और दिल्ली के तमाम कोने जानने के बाद भी कोई दोस्त या परिचित कुछ ऐसा बताता है, जो मेरे लिए नया होता है।
पुरानी दिल्ली की सड़कें और गलियां खाने के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति की एक दिलचस्प भूलभुलैया है। लोग दिल्ली को भारत के फूड कैपिटल के नाम से जानते हैं। वहीं, पुरानी दिल्ली को इसका सेंटर कहते हैं। मैं पिछले नौ सालों से दिल्ली में हूं और दिल्ली के तमाम कोने जानने के बाद भी कोई दोस्त या परिचित कुछ ऐसा बताता है, जो मेरे लिए नया होता है।
दिल से फूडी होने के नाते, मैं कैफे, रेस्तरां और ढाबों से लेकर दिल्ली के चप्पे-चप्पे की फूड स्ट्रीट का मजा लेने की कोशिश करती हूं। त्योहारों में तो यहां अलग ही रोनक हो जाती है। अब देखिए रमजान के मौके पर पुरानी दिल्ली एकदम दुल्हन की तरह सजी रहती है।
सभी लोग पेट पूजा करने के लिए जामा मस्जिद की ओर निकल पड़ते हैं। हालांकि, मैं आपके साथ एक ऐसी लिस्ट शेयर करने वाली हूं, जो आपको इससे अलग मजेदार खाने को एक्सप्लोर करने का मौका देगी। आइए आपको बताएं कि रमजान में आप जामा मस्जिद के अलावा और कहां जा सकते हैं।
दिल्ली हाट, आईएनए
आईएनए पहले फेमस था सरोजिनी मार्केट की वजह से। क्या आपको पता है कि यह खाने-पीने के लिए कितना पॉपुलर है। यहां पर भी एक मार्केट हैं, जहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, सड़क को पार करके ही दिल्ली हाट है, जहां का नजारा हमेशा ही मजेदार होता है। दिल्ली हाट के अल्फ्रेस्को फूड कोर्ट में आपको सभी तरह के व्यंजन मिलेंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि आपको चाहे हैदराबादी बिरयानी खानी हो या गोअन फिश करी, सबको आपको एक ही छत के नीचे मिल जाएगा। खाने के साथ हस्तशिल्प बाजार का मजा भी आप उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Food Review: जामा मस्जिद पर सिर्फ 200 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद
बल्लीमारान, चांदनी चौक
विश्व प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का नाम तो सुना ही होगा? क्या आपको पता है कि वह पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान की गली में रहते थे। आज भी उनका घर यहां स्थित है, जहां अक्सर लोगों की भीड़ रहती है।पुरानी दिल्ली का यह इलाका सदियों पुराने व्यंजनों का खजाना है। भीड़-भाड़ वाली गलियों से गुजरते हुए आप कबाब, चिकन और अन्य स्ट्रीट फूड का मजा लेते हुए इस स्ट्रीट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां लोकप्रिय मंजूर होटल भी है, जो चिकन कोफता, ब्रेन करी और निहारी के लिए जाने जाते हैं। जब घर को लौटें, तो खीर की दुकान पर रुककर मलाईदार खीर का आनंद लेते हुए जाएं।
करोल बाग
महिलाओं के लिए दिल्ली का एक और शॉपिंग पैराडाइज! यहां आपको डिजाइनर बुटीक से लेकर फेरीवाले तक मिलेंगे। मगर यहां सिर्फ कपड़े ही नहीं, मिलते। करोल बाग अपने फूड एक्सपीरियंस के लिए भी जाना जाता है। गोलगप्पे के स्टॉल्स से लेकर चाट और चाइनीज प्लेटर के स्टॉल्स आपको यहां दिखेंगे जिसमें भीड़ लगी होगी। यहां पर पॉपुलर टेरा होटल है, जो छोटा-सा होटल है, लेकिन अपनी मलाईदार दाल मखनी के लिए जाना जाता है। यहां आपको प्रसिद्ध रोशन दी कुल्फी भी मिलेगी और उन्हीं के यहां आप छोले भटूरे मजा भी ले सकते हैं। केसर और पिस्ता की ठंडी कुल्फी गर्मी में राहत दिलाने का काम करेगी, सो अलग!
यशवंत प्लेस, चाणक्यापुरी
क्या आपने इस जगह का नाम सुना है? यहां मिलते हैं बेस्ट मोमोज, जिसे खाकर आप अलग ही दुनिया में चले जाएंगे। इतना ही नहीं, यहां मोमोज का अलग ही मार्केट है। यह दिल्ली के लोकप्रिय फास्ट फूड स्ट्रीट के नाम से पेमस है। भारत और तिब्बती व्यंजनों के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है। इसके अलावा जिस थुकपा सूप को आप कश्मीरी गेट या मजनू का टीला में ढूंढते हैं, वो यहां भी मिलेगा। नॉन-वेज खाने वाले लोग हों या फिर वेज खाने, सबके लिए यहां तमाम ऑप्शन हैं। इसलिए अबकी बार जामा मस्जिद नहीं, दिल्ली के पॉश एरिये में स्थित इस मार्केट में जाकर देखिए।
शाहीन बाग
क्या आप कभी शाहीन बाग गए हैं? इस जगह को फूड लवर के लिए पैराडाइस कहा जाता है। यहां आपको ऐसे कितने स्टॉल्स दिखेंगे जहां समोसे और ब्रेड पकोड़े से लेकर चाइनीज फास्ट फूड तक के ऑप्शन होंगे। अगर आप मुगलई खाना चाहते हैं, तो यहां एक लोकप्रिय रेस्तरां हैं जो जावेद निहारी के नाम से है। यहां की नल्ली निहारी और चावलका मजा एक बार लेकर देखिए, आप हर बार यहीं आएंगे। दिल्ली में रहकर तुर्की कुजीन ट्राई करना हो, तो टुर्क रेस्तरां चले जाएं। यहां बेहतरीन तुर्की कबाब प्लेटर खाकर आपका मन गदगद हो जाएगा। शीरमाल के लिए सिकंदर शीरमाल सबसे लोकप्रिय जॉइंट है। चिकन हांडी से लेकर पाया बिरयानी का मजा लेना है, तो शाहीन बाग की गलियां आपको एक्सप्लोर करनी पड़ेंगी।
इसे भी पढ़ें: पुरानी दिल्ली में लें इफ्तार का मजा, शहर को घूमते हुए देखें रमजान की रौनक
सच कहते हैं कि दिल्ली की हर गली में कुछ न कुछ नया मिल ही जाता है। दिल्ली आपको खाने के मामले में कभी डिसअपॉइंट नहीं करती। अगर ऐसे ही कुछ लोकप्रिय जॉइंट्स के बारे में आपको पता है, तो हमें बता दीजिए।
इसके अलावा, आप हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा और आप अपनी बकेट लिस्ट में नए रेस्तरां या जगहों को शामिल कर सकेंगे। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik