
भीलवाड़ा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहरवासियों के लिए दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनरशिप में राजस्थान हस्तशिल्प मेले में राजरानी ट्रेंडर्स के घीसू सिंह राठौड़, भगवान सिंह राठौड़ और स्वर्णप्रभा ज्वैलर्स के हर्षवर्धन सिंह राठौड़ ने गणेश वंदना की। फिर मेले का अवलोकन किया। शहर वासियों का मेले में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। मंगलवार को शाम होते ही मौसम सुहाना हो गया। मेले में व्यापारी अपने उत्पाद अलग-अलग राज्यों से लेकर शहर में आए हैं। मेले में लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े लोगों को अपनी तरफ विशेष आकर्षित कर रहे हैं। मेला परिसर में लगी स्टॉल्स के साथ परिसर की रंगीन रोशनी से सजावट की गई है। खाने पीने की स्टॉल, झूले भी लगे हैं। मनोरंजन के साथ बच्चों के लिए रोमांचक जाइंट व्हील झूले भी आकर्षण का केंद्र है। रेंजर, बोन्सी, ट्रम्बलिंग उपलब्ध है।
विशेष उत्पादों का ब्लॉक बनाया है। कपड़े की स्टॉल भी लगाई गई