रामलीला के जोकर की तरह लोगों का मनोरंजन कर रहे राहुल गांधी, साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान |MP Sakshi Maharaj said women reservation bill of Modi government


सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। रमेश बिधूड़ी मामले को लेकर उनके आंखों में आंसू आ गए। महिला आरक्षण पर भी कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है।

साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रामलीला के जोकर की तरह सभी का मनोरंजन कर रहे हैं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि वोट तो हम मोदी को देंगे, लेकिन सुनेंगे राहुल गांधी को। क्योंकि उनसे अच्छा मनोरंजन कोई कर नहीं सकता है। बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर भी अपने टिप्पणी की। साक्षी महाराज ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने संसद में क्या कहा सुन नहीं पाए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि वह सुन नहीं पाए। लेकिन जो कुछ भी घटनाक्रम हुआ है। उसे संसदीय कार्रवाई से निकाल दिया गया है। इसके लिए खेद प्रकट किया है। यह सुनकर उनके आंखों में आंसू आ गए कि इतने बड़े नेता ने खड़े होकर खेद प्रकट कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *