मगर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने डायबिटीज का असली कारण कुछ और बताया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के एक कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को बताया कि बच्चे बोलते हैं कि चीनी खाने से डायबिटीज होती है। बेकार बात है, डायबिटीज स्ट्रेस से होती है। डायबिटीज होने के बाद चीनी खाना मना है। चीनी खाने से किसी को डायबिटीज नहीं होती, यह तनाव से होती है।
(Photo Credit: Instagram/divyakirti.vikas)
स्ट्रेस से होती है डायबिटीज?

अत्यधिक तनाव लेना कई सारी बीमारी की जड़ हो सकता है। Diabetes UK (ref.) के मुताबिक टाइप 2 डायबिटीज और स्ट्रेस के बीच का रिश्ता कुछ सबूत बताते हैं। स्ट्रेस का अधिक स्तर पैंक्रियाज की इंसुलिन हॉर्मोन बनाने वाली सेल्स को काम करने से रोक सकता है। जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। हालांकि संस्था मानती है कि तनाव अकेला मधुमेह विकसित नहीं कर सकता।
डायबिटीज में स्ट्रेस का प्रभाव

तनाव के कारण कोर्टिसोल और एड्रेनालाइन हॉर्मोन बढ़ जाते हैं। इनका बहुत ज्यादा बढ़ना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसकी वजह से इंसुलिन बेअसर हो सकते हैं जिसे इंसुलिन रेजिस्टेंट कहा जाता है। इसमें सेल्स ग्लूकोज का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं और रक्त शर्करा बढ़ने लगती है।
शुगर कैसे बढ़ती है?
डायबिटीज से भी होता है स्ट्रेस

शुगर की बीमारी के कारण भी तनाव पैदा हो सकता है। इसमें मरीज को अपने खानपान पर काफी काबू रखना होता है और लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदलना पड़ता है। शुरुआत में यह सब करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है और स्ट्रेस कर सकता है।
डाइट में शामिल करें शकरकंद

तनाव से शरीर को बचाना है तो शकरकंद का सेवन शुरू करें। यह पोषण से भरपूर हेल्दी कार्ब्स फूड है। इसका सेवन करने से कोर्टिसोल का लेवल कम रहता है। साथ ही यह बिल्कुल डायबिटिक फ्रेंडली फूड है जो ब्लड शुगर को रेगुलेट रखता है। आप इसे उबालकर या रोस्ट करके खा सकते हैं।
तनाव कम करने के तरीके

- अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें।
- दूसरों से दिल की बात कहें।
- खुशी देने वाले काम जारी रखें।
- एक्सरसाइज करना जारी रखें।
- हेल्दी डाइट लें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।