शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर फूड इंस्पेक्टर से आठ लाख की ठगी – Cheating of eight lakh rupees from food inspector on the pretext of profit in share market


सरकंडा के अरविंद नगर में रहने वाले शेख अब्दुल कादिर फूड इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में वे कोटा क्षेत्र के प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया।

Publish Date: Sun, 14 Jan 2024 12:27 AM (IST)

Updated Date: Sun, 14 Jan 2024 12:27 AM (IST)

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर फूड इंस्पेक्टर से आठ लाख की ठगी
सरकंडा क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में फूड इंस्पेक्टर को शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर आठ लाख 42 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अधिकारी ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरकंडा के अरविंद नगर में रहने वाले शेख अब्दुल कादिर फूड इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में वे कोटा क्षेत्र के प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले उन्हें शेयर मार्केट की जानकारी देने की बात कहते हुए एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। इसके बाद उन्हें अपनी बातों में उलझाकर शेयर खरीदने के लिए एक एप डाउनलोड कराया। जालसाजों की बातों में आकर उन्होंने अलग-अलग खाते में पांच लाख 87 हजार रुपये ट्रांसफर किए। साथ ही अपनी पत्नी शेख अकबरी के खाते से दो लाख 55 हजार रुपये अलग खाते में ट्रांसफर किए। एप में उन्हें शेयर से मुनाफा दिखाया जा रहा था। फूड इंस्पेक्टर ने अपने रुपये निकालने की कोशिश की। इसके लिए उनसे रुपये मांगे गए। तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत साइबर सेल से की। साथ ही सरकंडा थाने में शिकायत की है। फूड इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *