संसद सुरक्षा उल्लंघन: ‘मनोरंजन का कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं’, पुलिस ने बताया, कहा- भगत सिंह का प्रशंसक है


Parliament security breach police says Manoranjan had no criminal background know updates

Parliament Security Breach
– फोटो : Social Media

विस्तार


संसद की सुरक्षा तोड़कर दर्शक दीर्घा से लोकसभा में छलांग लगाने वाले दो आरोपियों में एक सोशल मीडिया के पेज भगत सिंह फैन क्लब से जुड़ा था। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दर्शक दीर्घा से छलांग मारने वाला आरोपी मनोरंजन डी क्रांतिकारी प्रतीत होता है। 

मौसूरु का रहने वाला 33 वर्षीय मनोरंजन लखनऊ के अपने साथी सागर शर्मा के साथ लोकसभा के अंदर नारेबाजी करने के साथ कनस्तर से पीला धुंआ छोड़ा जिससे संसद में अफरा तफरी मच गई। संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना के तुरंत बाद मैसूरु पुलिस हरकत में आई। उन्होंने मनोजंगन की जानकारी हासिल करने मं जुट गए। जांच के दौरान उन्हें मालूम चला कि आरोपी मनोरंजन सोशल मीडिया के पेज भगत सिंह फैन क्लब से जुड़ा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *